
अहमदाबाद बनेगा अंतरराष्ट्रीय खेलों का बड़ा हब, 2025 से शुरू होंगे मेगा स्पोर्ट्स इवेंट्स, जानें पूरा शेड्यूल
AajTak
गुजरात की धरोहर नगरी अहमदाबाद अब वैश्विक खेलों का हब बनने जा रही है. 2025 में यहां कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप, एशियन एक्वाटिक्स चैंपियनशिप और एएफसी अंडर-17 एशियन कप क्वालिफायर जैसे बड़े टूर्नामेंट होंगे. इसके बाद 2026 और 2029 में भी अहमदाबाद और गुजरात कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा.
गुजरात की पहचान अब व्यापार और उद्यमिता तक सीमित नहीं रहेगी. धरोहर शहर अहमदाबाद आने वाले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय खेलों का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है. 2025 में यहां लगातार तीन बड़े टूर्नामेंट आयोजित होंगे.
24 से 30 अगस्त तक नारनपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप होगी, जिसमें 29 देशों के 350 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इसके तुरंत बाद सितंबर-अक्टूबर में एशियन एक्वाटिक्स चैंपियनशिप आयोजित होगी, जिसमें चीन, जापान और कोरिया जैसे देशों के तैराक भाग लेंगे.
अंतरराष्ट्रीय खेलों का बड़ा केंद्र बनेगा अहमदाबाद
इसी वर्ष 22 से 30 नवंबर तक एएफसी अंडर-17 एशियन कप सऊदी अरब 2026 क्वालिफायर के ग्रुप-डी मैच अहमदाबाद के द एरीना बाय ट्रांसस्टेडिया स्टेडियम में होंगे. इनमें भारत, ईरान, फिलिस्तीन, चीनी ताइपे और लेबनान की टीमें शामिल होंगी.
साल 2026 में अहमदाबाद एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप और आर्चरी एशिया पैरा कप वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट की भी मेजबानी करेगा. इसके बाद 2029 में गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर और एकता नगर (केवड़िया) में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स आयोजित होंगे. साथ ही, 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए भी अहमदाबाद को चुना गया है.
खेलों के लिए विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








