
अहमदाबाद: थाने से 200 मीटर दूर युवक की नृशंस हत्या, बदमाशों ने चाकू-कार से किया हमला, वारदात CCTV में कैद
AajTak
अहमदाबाद के पालड़ी थाने से मात्र 200 मीटर दूर अंजलि ओवरब्रिज के पास तड़के नैसल ठाकोर की चाकू और धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई. बदमाशों ने उस पर कार भी चढ़ाई और दोबारा हमला किया. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की कार में आए 7–8 आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है.
अहमदाबाद शहर में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा ताजा वारदात से लगाया जा सकता है. पालड़ी पुलिस स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे नैसल ठाकोर नाम के युवक की बेखौफ तरीके से हत्या कर दी गई. अंजलि ओवरब्रिज के पास हुई यह घटना पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
जानकारी के मुताबिक, एक कार में सवार होकर 7 से 8 बदमाश बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से मौके पर पहुंचे. उन्होंने पहले नैसल ठाकोर पर चाकू और धारदार हथियारों से हमला किया. जब युवक सड़क पर गिर पड़ा तो आरोपियों ने उस पर कार चढ़ा दी. इसके बाद भी हमला नहीं रुका, बदमाशों ने दोबारा धारदार हथियार से वार कर उसे लहूलुहान हालत में वहीं छोड़ दिया और फरार हो गए.
यह भी पढ़ें: ग्वालियर के कुख्यात आरोपी का अहमदाबाद में एनकाउंटर... पैर में गोली लगने से हुआ घायल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. पालड़ी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं. फुटेज में दिख रही गाड़ी और हमलावरों की पहचान के लिए तकनीकी टीम भी लगाई गई है.
देखें CCTV वीडियो...
प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह रंजिश मानी जा रही है, हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर किसी कारण की पुष्टि नहीं की है. फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं. इस निर्मम हत्या ने न सिर्फ वहां के लोगों को दहला दिया है बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








