
अहमदाबाद के साबरमती जेल में खूनी खेल, हत्या केस में सजा काट रहे एक कैदी ने दूसरे कैदी का किया मर्डर
AajTak
गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती जेल में एक कैदी ने दूसरे बैरक में सो रहे एक कैदी की हत्या कर दी. हत्यारा कैदी आर्मी में था, जब वहां एक हत्या के लिए उसे आजीवन कैद की सजा सुनाई गई. वहीं मृतक कैदी एक हत्या केस में पांच साल जेल की सजा काट रहा था. कहा जा रहा है कि दूसरी कैदी ने ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी.
भारतीय सेना से कोर्ट मार्शल होने के बाद आजीवन कैद की सजा काट रहे कैदी ने दूसरे बैरक में सो रहे एक कैदी के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी. मामला अहमदाबाद के साबरमती जेल का है, जहां हत्यारे कैदी की पहचान भरत प्रजापति के रूप में हुई है. जेल में ही हुई इस हत्या को लेकर रानिप पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है. हत्यारे कैदी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की गई है.
अहमदाबाद के साबरमती मध्यस्थ जेल में 4ए वार्ड के इंचार्ज अधिकारी की तरफ से कैदी द्वारा कैदी की हत्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत के मुताबिक, कैदी केसर हेमराज पटेल रात को अपने बैरक में सो रहा था. तभी सुबह 5 बजे भरत प्रजापति नाम के कैदी ने उसकी हत्या कर दी.
यह भी पढ़ें: गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में हत्या, योगेश टुंडा और साथी ने घोंपी लोहे की रॉड
हत्या केस में पांच साल की सजा काट रहा था मृतक कैदी
मिली जानकारी के मुताबिक, भरत प्रजापति ने मृतक कैदी केसर की हत्या करने के लिए बाथरूम में बैठकर नहाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली ईंट का इस्तेमाल किया था. अहमदाबाद शहर ऐल डिविजन के इंचार्ज एसीपी ऐचऐम कंसागरा ने बताया कि मृतक कैदी केसर पटेल गुजरात के बनासकांठा में हुई एक हत्या के केस में 5 साल की सजा काट रहा था.
कोर्ट मार्शल के बाद मिली आजीवन कैद की सजा

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







