
अहमदाबाद की पिच 'खराब' करार दी जाएगी? जानें क्या कहते हैं ICC के नियम
AajTak
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में करारी हार के बाद इंग्लैंड टीम अहमदाबाद की पिच पर सवाल उठा रही है. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का मानना है कि पिच टेस्ट क्रिकेट के लिए उपयुक्त थी या नहीं, यह फैसला करना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का काम है.
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में करारी हार के बाद इंग्लैंड टीम अहमदाबाद की पिच पर सवाल उठा रही है. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का मानना है कि पिच टेस्ट क्रिकेट के लिए उपयुक्त थी या नहीं, यह फैसला करना खिलाड़ियों का काम नहीं है. इस मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) फैसला लेगी. चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की हार के बाद भी पिच पर सवाल उठाए गए थे. वहीं, अहमदाबाद की पिच पर सवाल उठाने वालों को भारतीय टीम के पूर्व महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि इसी पिच पर रोहित शर्मा और जैक क्रॉउली ने अर्धशतक जमाए. इंग्लैंड रन बनाने की बजाए विकेट बचाए रखने के बारे में सोच रहा था. पूर्व दिग्गज ओपनर ने कहा कि अक्षर पटेल और आर अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











