
अस्पताल में नहीं मिली व्हील चेयर और स्ट्रेचर, मां को पीठ पर लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा बेटा
AajTak
यूपी के कन्नौज से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां पर एक शख्स इलाज के लिए अपनी 80 साल की बुजुर्ग मां को पीठ पर बैठाकर अस्पताल के परिसर में घूम रहा है. यह वीडियो जिला अस्पताल का बताया जा रहा है.
यूपी के कन्नौज से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां पर एक शख्स इलाज के लिए अपनी 80 साल की बुजुर्ग मां को पीठ पर बैठाकर अस्पताल के परिसर में घूम रहा है. यह वीडियो जिला अस्पताल का बताया जा रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि शख्स बुजुर्ग मां को बिना स्ट्रेचर और व्हील चेयर के अपनी पीठ पर बैठाकर अस्पताल परिसर में डॉक्टर के पास ले जा रहा है. इस दौरान अस्पताल के कई कर्मचारियों ने देखकर नजरअंदाज कर दिया. सीएमएस शक्ति बसु की तरफ से अस्पताल कर्मचारियों को साफ निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं, कि इलाज कराने आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. बताया जा रहा है कि कन्नौज जनपद के जिला अस्पताल में जनपद कानपुर नगर के कस्बा बिल्हौर निवासी बुजुर्ग शांति देवी अपने बेटे राम विलास के साथ इलाज के लिए आई थीं. डॉक्टर ने शांति देवी को शुगर की जांच कराने के लिए कहा. बुजुर्ग चलने-फिरने में लाचार थी जब उनके बेटे को अस्पताल में स्ट्रेचर या व्हील चेयर नहीं मिली तो उनके बेटा ने अपनी मांग को एनसीडी सेल तक ले गया, जहां उनकी शुगर टेस्ट की गई.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










