
असम : 300 शराबी पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा VRS, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का ऐलान
AajTak
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, पुलिस विभाग में लगभग 300 अधिकारी और कर्मचारी शराब पीने के आदी हैं. इनके लिए सरकार उन्हें वीआरएस देना चाहती है. उन्होंने कहा, ऐसे अपराधियों के लिए नियम पहले से ही थे लेकिन कभी लागू नहीं किए गए.
असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार शराब पीने के आदी 300 पुलिसकर्मियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) का विकल्प देने जा रही है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को ये ऐलान किया.
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, जो पुलिसकर्मी ज्यादा शराब पीते हैं, उनकी सेवा पर गलत प्रभाव पड़ रहा है. उन्होंने कहा, ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ लोगों की गंभीर शिकायतें हैं. असम सीएम ने कहा, पुलिसकर्मियों के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इन 300 खाली पदों को भरने के लिए नई भर्तियां की जाएंगी.
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, पुलिस विभाग में लगभग 300 अधिकारी और कर्मचारी शराब पीने के आदी हैं. इनके लिए सरकार उन्हें वीआरएस देना चाहती है. उन्होंने कहा, ऐसे अपराधियों के लिए नियम पहले से ही थे लेकिन कभी लागू नहीं किए गए.
सीएम ने कहा, वे सरकार को विकेंद्रीकृत करने की भी कोशिश कर रहे हैं. इतना ही नहीं सरमा ने कहा कि उन्होंने सभी 126 विधानसभा क्षेत्रों में शक्ति और जिम्मेदारियों के साथ डिप्टी कमिश्नर दफ्तर खोलने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं. ताकि लोगों को आधिकारिक कामों के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा.
सीएम सरमा ने कहा, डिप्टी कमिश्नर कानून और व्यवस्था की देखभाल करेंगे और उन्हें अलग अलग जिम्मेदारियां दी जाएंगी. दरअसल, असम सरकार प्रशासन में एक बड़े बदलाव पर विचार कर रही है और राज्य के प्रत्येक जिले को प्रशासनिक और आर्थिक इकाइयों में बदलने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री ने बदलाव के मुद्दे पर चर्चा के लिए डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर्स के साथ तीन दिन की बैठक बुलाई है. यह बैठक तिनसुकिया जिले में 12 से 14 मई के बीच होगी.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







