
असम सरकार के कर्मचारियों को मिलेगी 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के लिए हाफ डे लीव, MP में पुलिसकर्मियों को एक दिन की छुट्टी
ABP News
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के लिए हाफ डे देने की घोषणा की है.
विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' इन दिनों चर्चा में है. कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर बनाई गई इस फिल्म को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कई सरकारों टैक्स फ्री कर दिया है. वहीं, अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को फिल्म देखने के लिए हाफ डे देने की घोषणा की है.
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि, मुझे ये एलान करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे सभी सरकारी कर्मचारियों को फिल्म द कश्मीर फाइल्स को देखने के लिए आधे दिन की छुट्टी दी जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि, कर्मचारियों को केवल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना देनी होगी और अगले दिन फिल्म की टिकट को जमा करना होगा. बता दें, इससे पहले मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस फिल्म को देखने के लिए राज्य के पुलिसकर्मियों को अवकाश देने का एलान.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











