
असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, मिजोरम में 6.67 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की प्रतिबंधित मेथ टैबलेट जब्त
AajTak
असम राइफल्स ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई की. इस दौरान पूर्वी मिजोरम के चम्फाई जिले में 6.67 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की प्रतिबंधित मेथमफेटामाइन गोलियां जब्त की गई.
असम राइफल्स ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई की. इस दौरान पूर्वी मिजोरम के चम्फाई जिले में 6.67 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की प्रतिबंधित मेथमफेटामाइन गोलियां जब्त की गई. साथ ही म्यांमार के एक नागरिक को गिरफ्तार भी किया गया. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
असम राइफल्स ने एक बयान में कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अर्धसैनिक बल ने मिजोरम पुलिस के सहयोग से 29 जून को जिले के ज़ोखावथर गांव में एक चेक पोस्ट स्थापित की. इस दौरान टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा. जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई और उसके पास से 2.22 किलोग्राम वजन की 20200 मेथमफेटामाइन गोलियां बरामद की गईं.
यह भी पढ़ें: असम राइफल्स को मिजोरम में बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद किया बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
बयान में कहा गया है कि तस्कर से जब्त की गई गोलियों की कीमत 6.67 करोड़ रुपये से अधिक है. मेथमफेटामाइन की गोलियां एक अत्यधिक नशे की लत वाली उत्तेजक दवा है, जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है. यही वजह है कि इस दवा को भारत में प्रतिबंधित किया गया है.
बयान में कहा गया कि आरोपी म्यांमार का नागरिक है. फिलहाल बरामद मेथ टैबलेट को आगे की जांच और कानूनी कार्यवाही के लिए ज़ोखावथर में मिजोरम पुलिस को सौंप दिया गया है. आपको बता दें कि इससे पहले भी असम राइफल्स ने इससे पहले बीते दिनों भी एक कार्रवाई की थी. तब भी बड़ी मात्रा नशीले पदार्थ को जब्त किया गया था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










