
असम में रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना समेत कई इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ FIR, दोषी को मिलेगी इतनी सजा
AajTak
रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना समेत कई लोगों के खिलाफ 'इंडियाज गॉट लेटेंट' नामक शो में अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में असम पुलिस ने FIR दर्ज की है. आइए जान लेते हैं कि किन धाराओं में इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है और उन धाराओं में सजा का क्या प्रावधान है?
गुवाहाटी पुलिस ने सोमवार को कुछ यूट्यूबर्स और सोशल इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. जिसमें आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा, रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अन्य लोग शामिल हैं. इन लोगों पर 'इंडियाज गॉट लेटेंट' नामक शो में अश्लीलता को बढ़ावा देने और यौन रूप से स्पष्ट और अश्लील चर्चा में शामिल होने का आरोप है. आइए जान लेते हैं कि किन धाराओं में इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है और उन धाराओं में सजा का क्या प्रावधान है.
दरअसल, गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने साइबर पीएस केस नंबर 03/2025 के तहत बीएनएस 2023 की धारा 79/95/294/296 के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट, 2000 की धारा 67, सिनेमैटोग्राफ एक्ट 1952 की धारा 4/7 और महिलाओं का अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज किया है. इस मामले में जांच पड़ताल अभी चल रही है.
भारतीय न्याय संहिता (BNS) धारा 296 यह धारा अश्लील कृत्य और गीतों के लिए लगाई जाती है. इस धारा के तहत जो कोई भी, दूसरों को परेशान करने के लिए किसी सार्वजनिक स्थान पर कोई अश्लील कृत्य करता है; या किसी सार्वजनिक स्थान पर या उसके आस-पास कोई अश्लील गीत, गाथा या शब्द गाता, सुनाता या बोलता है, उसे तीन महीने तक की अवधि के लिए कारावास या एक हजार रुपये तक के जुर्माने या दोनों से दंडित किया जाएगा.
भारतीय न्याय संहिता (BNS) धारा 294 इसका प्रयोग अश्लील पुस्तकों आदि की बिक्री आदि के लिए होता है. इसके तहत प्रयोजनों के लिए, कोई पुस्तक, पैम्फलेट, कागज, लेखन, रेखाचित्र, पेंटिंग, चित्रण, आकृति या कोई अन्य वस्तु, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक रूप में किसी सामग्री का प्रदर्शन भी शामिल है, अश्लील मानी जाएगी यदि वह कामुक है या कामुक रुचि को आकर्षित करती है या यदि उसका प्रभाव, या (जहां इसमें दो या अधिक अलग-अलग आइटम शामिल हैं) उसके किसी एक आइटम का प्रभाव, यदि समग्र रूप से लिया जाए, तो ऐसा है कि वह उन व्यक्तियों को भ्रष्ट और भ्रष्ट करने की प्रवृत्ति रखता है जो सभी प्रासंगिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, इसमें निहित या सन्निहित विषय को पढ़ने, देखने या सुनने की संभावना रखते हैं.
जो कोई किसी अश्लील पुस्तक, पैम्फलेट, कागज, रेखाचित्र, पेंटिंग, चित्रण या आकृति या किसी अन्य अश्लील वस्तु को बेचता है, किराए पर देता है, वितरित करता है, सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करता है या किसी भी तरीके से प्रचलन में लाता है, या बिक्री, किराए पर देने, वितरण, सार्वजनिक प्रदर्शन या प्रचलन के प्रयोजनों के लिए, किसी भी तरीके से बनाता है, उत्पादित करता है या अपने कब्जे में रखता है; या किसी भी अश्लील वस्तु को पूर्वोक्त प्रयोजनों के लिए आयात करता है, निर्यात करता है या संप्रेषित करता है, या यह जानते हुए या विश्वास करने का कारण रखते हुए कि ऐसी वस्तु बेची जाएगी, किराए पर दी जाएगी, वितरित की जाएगी या सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी या किसी भी तरीके से प्रचलन में लाई जाएगी.
या किसी ऐसे व्यवसाय में भाग लेता है या उससे लाभ प्राप्त करता है जिसके दौरान वह जानता है या उसके पास यह विश्वास करने का कारण है कि ऐसी कोई अश्लील वस्तु पूर्वोक्त प्रयोजनों के लिए उत्पादित, खरीदी, रखी, आयातित, निर्यात, संप्रेषित, सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित या किसी भी तरीके से प्रचलन में लाई गई है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










