
'असम में 'फर्टिलाइजर जिहाद' को खत्म करेंगे,' बोले CM हिमंत बिस्वा सरमा
AajTak
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बार फिर फर्टिलाइजर जिहाद के खिलाफ लड़ने के संकल्प को दोहराया है. उन्होंने कहा कि फर्टिलाइजर (उवर्रक) का ज्यादा उपयोग शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. उन्होंने कहा, अगर हम जैविक खेती करना सीख गए तो हमें यूरिया, फॉस्फेट, नाइट्रोजन आदि की जरूरत नहीं होगी.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक नया जुमला 'फर्टिलाइजर जिहाद' गढ़ा है. मुख्यमंत्री ने उर्वरकों के अत्यधिक इस्तेमाल से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव का जिक्र किया. हाल ही में गुवाहाटी में प्राकृतिक खेती के विकास और कार्यान्वयन के लिए एक कार्यक्रम में हिमंत ने कहा, हमने अपने चुनाव अभियान के दौरान 'फर्टिलाइजर जिहाद' के खिलाफ लड़ने का वादा किया था. हम अपने वादे पर कायम हैं. हमें खाद का प्रयोग करना चाहिए, लेकिन इसकी अधिकता शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है.
उन्होंने कहा, पिछले एक साल में कई बैठकों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में जैविक खेती को प्रोत्साहित किया है. हमने अपनी रिपोर्ट की जांच की है. हमारी भूमि और प्रकृति पर बहुत बड़ी संभावना है और अगर हम इसका उपयोग करना सीख गए तो हमें यूरिया, फॉस्फेट, नाइट्रोजन आदि की जरूरत नहीं होगी.
'उवर्रकों के इस्तेमाल से बढ़ गई हैं बीमारियां'
विशेष रूप से असम में जब हम सरकार में आए थे, उस समय हमने कहा था कि विभिन्न खाद्य उत्पादों में अनधिकृत उर्वरकों का उपयोग करने से असम के लोगों को नुकसान होता है. उन्होंने कहा कि हृदय रोग और किडनी की कई बीमारियां बढ़ गई हैं.
असम से इस साल हट जाएगा AFSPA, सीएम हिमंता का ऐलान, जानें क्या है ये कानून?
'वो सांप्रदायिक राजनीति करते हैं'

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







