
'असम पुलिस के हाथ बंधे... सिंगापुर नहीं जा सकती', जुबिन गर्ग की रहस्यमय मौत पर बोले CM हिमंता
AajTak
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि राज्य पुलिस जुबिन गर्ग की रहस्यमय मौत मामले की जांच के लिए सिंगापुर नहीं जा सकती. उन्होंने जोर दिया कि सिंगापुर में मौजूद असम के लोगों को जांच में शामिल होना होगा, नहीं तो पुलिस मामले की कड़ियों को नहीं जोड़ पाएगी.
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि राज्य पुलिस सिंगापुर जाकर सांस्कृतिक आइकन जूबिन गर्ग की रहस्यमयी मौत की जांच नहीं कर सकती. गर्ग की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते हुए हुई थी.
दरअसल, सिंगर जूबिन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में नौका करते वक्त रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी. वह श्यामकानु मंहत और उनकी कंपनी द्वारा आयोजित चौथे पूर्वोत्तर भारत महोत्सव में भाग लेने के लिए सिंगापुर गए थे.
सिंगर के परिवार से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा, 'अगर सिंगापुर में मौजूद असम के लोग जांच में शामिल नहीं होते तो असम पुलिस पॉइंट को जोड़ नहीं पाएगी.'
उन्होंने कहा, 'हमारी पूरी चिंता अब ये है कि सिंगापुर में रहने वाले लोग आएंगे नहीं. अगर वह जांच में शामिल नहीं होते तो हम जांच पूरी नहीं कर पाएंगे'.
सीएम ने कहा कि असम पुलिस सिंगापुर नहीं जा सकती, इसलिए पुलिस जांच नहीं कर सकती. मामले के मुख्य गवाह इस वक्त सिंगापुर में हैं और ये मेरी जुरिस्डिक्शन के बाहर है. जब तक वह नहीं आते, तब तक इस मामले की कड़ियां नहीं जुड़ पाएंगी.
सिंगर की असामयिक मौत की जांच कर रही राज्य CID ने असम एसोसिएशन के कुछ सदस्यों को 6 अक्टूबर तक हाजिर होने का नोटिस जारी किया था. मुख्यमंत्री ने कहा, 'उनके माता-पिता असम में रहते हैं. इसलिए हम असम के लोगों को माता-पिता पर दबाव डालना चाहिए कि वे अपने बच्चों को जांच के लिए यहां आने के लिए कहें.'

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









