
असम पुलिस की ड्रग तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई... 2.5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त
AajTak
असम पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कछार जिले से 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया है. साथ ही एक संदिग्ध तस्कर को भी गिरफ्तार किया है.
असम पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कछार जिले से 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया है. साथ ही एक संदिग्ध तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को दी.
एक एजेंसी ने सीएम के हवाले से दावा किया कि पुलिस ने कछार जिले में एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया है और 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का नशीला पदार्थ जब्त किया है. यह गिरफ्तारी और बरामदगी पुलिस द्वारा एक खुफिया इनपुट के आधार पर की गई.
यह भी पढ़ें: बैंकॉक से मुंबई आए यात्री के बैग में मिले 14 करोड़ के ड्रग्स, NDPS एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान हुई बरामदगी
सरमा ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "ज़हर तस्कर बच नहीं पाएंगे. विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक वाहन को रोका और 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का 362 किलोग्राम गांजा जब्त किया."
आपको बता दें कि पूर्वोत्तर भारत में नशे की लत एक गंभीर समस्या बनकर उभरी है. पुलिस द्वारा ड्रग रैकेट को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. एक हालिया अध्ययन में पाया गया है कि मेघालय के युवाओं में नशीली दवाओं का सेवन 10 साल की उम्र से ही शुरू हो जाता है, जो मणिपुर या नागालैंड की तुलना में बहुत कम है. जहां नशीली दवाओं का सेवन शुरू करने की औसत आयु 22 वर्ष है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










