
असम: गलत दिशा में आ रही गाड़ी ने स्कूटी में मारी टक्कर, तीन की मौत
AajTak
असम के जोरहाट (Jorhat of Assam) में एक भीषण सड़क हादसे (Horrific accident) में 3 लोगों की मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. आक्रोशित लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ कर दी. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.
असम के जोरहाट (Jorhat of Assam) जिले के मरियानी अंचल में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे के बारे में सूचना मिलने पर आसपास के लोग जमा हो गए. लोगों ने आक्रोशित होकर दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन में तोड़फोड़ कर दी. जानकारी होने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










