
असम के नगांव में आकाशीय बिजली गिरने से 18 हाथियों की मौत, शव बरामद
ABP News
प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि 14 हाथियों के शब पहाड़ी के ऊपर मिले. वहीं चार शव पहाड़ी के निचले भाग में मिले.
गुवाहाटी: असम के नगांव जिले में जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से 18 हाथियों की मौत हो गयी. वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में बताया. प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अमित सहाय ने बताया कि कठियाटोली रेंज के कुंडोली वन क्षेत्र में पहाड़ी पर बुधवार रात आकाशीय बिजली गिरने से यह घटना हुई. अमित सहाय बताया, ‘‘यह सुदरवर्ती क्षेत्र है और हमारी टीम गुरुवार दोपहर वहां पहुंच पायी. दो झुंड में हाथियों के शव मिले. इनमें से 14 हाथियों के शव पहाड़ी के ऊपर मिले जबकि चार शव पहाड़ी के निचले भाग में मिले.’’ अधिकारी ने बताया कि आरंभिक जांच में पता चला है कि बुधवार रात आकाशीय बिजली गिरने से हाथियों की मौत हुई लेकिन शुक्रवार को अंत्यपरीक्षण के बाद ही असली कारण पता चलेगा.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












