
असम के नए मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा होंगे- सूत्र
ABP News
असम के नए मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा होंगे
गुवाहाटी: असम के नए मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा होंगे. ये जानकारी एबीपी न्यूज को सूत्रों से मिली है. बीजेपी में कल से ही बैठकों का दौर जारी था. सर्बानंद सोनावाल और हेमंत बिस्वा शर्मा को बीजेपी आलाकमान ने मीटिंग के लिए दिल्ली बुलाया था. दोनों नेताओं की कल दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई. अब खबर आ रही है कि हेमंत बिस्वा शर्मा ही असम के नए मुख्यमंत्री होंगे. असम में आज दोपहर बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी. एक सप्ताह पहले स्पष्ट बहुमत के साथ राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन ने जीत हासिल की थी. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी महासचिव अरुण सिंह केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगे. इस अवसर पर बीजेपी के असम प्रभारी बैजयंत पांडा भी मौजूद रहेंगे. बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने विधायक दल की बैठक के इंतजाम के लिए शनिवार शाम विधानसभा का दौरा किया था.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












