
असम: कल मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हिमंत बिस्वा सरमा
ABP News
हेमंत बिस्वा सरमा असम के नए मुख्यमंत्री होंगे. कल दोपहर 12 बजे वह अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे.
बीजेपी नेता हेमंत बिस्वा सरमा को असम विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. अब हेमंत बिस्वा सरमा असम के नए मुख्यमंत्री होंगे. कल दोपहर 12 बजे हेमंत अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे. श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा. सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल और फिर बाद में राजग विधायक दल का रविवार को नेता चुने जाने के बाद नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (एनईडीए) के संयोजक हिमंत बिस्व सरमा के असम का अगला मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यह जानकारी दी.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












