
असदुद्दीन ओवैसी और महबूबा मुफ्ती फिर से पढ़ें इतिहास, ज्ञानवापी केस में मीनाक्षी लेखी ने दी नसीहत
AajTak
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर की दीवार से लगी हुई ज्ञानवापी मस्जिद पर मचा संग्राम तेज हो गया है. याचिकाएं तेजी से डाली गईं, याचिकाओं पर तेजी से सुनवाई हुई, सुनवाई के बाद तेजी से सर्वे हुआ, और सर्वे के बाद अब समाधान का इंतजार है. मगर कोर्ट से समाधान से पहले ही आवाज आई है कि बाबा मिल गए. दावा किया जा रहा है कि वजू वाली जगह पर शिवलिंग मिला है.
ज्ञानवापी मस्जिद मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवेसी और पीडीपी चीफ महबूबा मु्फ्ती पर पलटवार किया है. मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि मैं उनसे (असदुद्दीन ओवैसी और महबूबा मुफ्ती) शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए कहना चाहती हूं, उन्हें फिर से इतिहास पढ़ने का सुझाव देना चाहती हूं.
मीनाक्षी लेखी ने ज्ञानवापी मस्जिद मुद्दे को लेकर कहा कि चूंकि मामला कोर्ट में है, इसलिए उन्हें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. बता दें कि वाराणसी कोर्ट के आदेश पर ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे का काम सोमवार को पूरा हो गया. इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा, सत्य को आप कितना भी छुपा लीजिए, लेकिन एक दिन सामने आ ही जाता है. उधर, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद थी और कयामत तक रहेगी इंशाअल्लाह.
एक हफ्ते पहले महबूबा मुफ्ती ने दी थी केंद्र सरकार को चेतावनी
वहीं, एक हफ्ते पहले जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि अगर केंद्र सरकार में दम है तो ताजमहल, लाल किले को मंदिर बनाकर दिखाएं. फिर देखते हैं कि कितने लोग इस देश को देखने के लिए यहां आएंगे. महबूबा ने आगे कहा कि मुगलों के वक़्त जो चीज़ें बनी हुई हैं जैसे, ताजमहल, मस्जिदें, किले ये उन्हें बिगाड़ना चाहते हैं, उनके पीछे पड़े हुए हैं. इससे कुछ हासिल नहीं होगा.
महबूबा ने सरकार पर आरोप लगाया कि ये तमाम विवाद सिर्फ और सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए उठाए जा रहे हैं. इस बारे में उन्होंने कहा कि लोगों को गुमराह करने के लिए मुस्लिमों के पीछे लगा दिया गया है. जो देश का पैसे लूटकर विदेश भाग गए, उन्हें पकड़ने के बजाय ये सिर्फ हर उस जगह का विरोध करना चाहते हैं जिसका निर्माण मुगलों द्वारा किया गया था.
दरअसल ज्ञानवापी के चप्पे-चप्पे की पड़ताल के बाद अब हिंदू पक्ष ने मस्जिद परिसर में शिवलिंग मिलने का दावा किया है. याचिकाकर्ता लक्ष्मी देवी के पति सोहन लाल ने नंदी के ठीक सामने बाबा भोलेनाथ की तलाश पूरी होने की बात कही है. उनका कहना है, 'जिसकी नंदी प्रतीक्षा कर रही थीं, वो बाबा मिल गए.'

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









