
अवैध संबंध के शक में कैब ड्राइवर ने पत्नी की हत्या कर शव को बेड बॉक्स में छिपाया, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में एक कैब ड्राइवर ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके शव को बेड बॉक्स में छुपा दिया. जब शव के सड़ने के बाद उससे बदबू आने लगी तो लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने तलाशी ली तो बेड के बॉक्स से महिला की लाश मिली. पुलिस ने आरोपी पति को करनाल से गिरफ्तार कर लिया है.
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है. 24 साल की महिला की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है जो पेशे से कैब ड्राइवर है. आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद उसके शव को घर के बेड बॉक्स में छिपा दिया था. पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
ऐसे हुआ हत्या का खुलासा
दरअसल पुलिस को शुक्रवार को एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी. जब पुलिस टीम द्वारका के डाबरी इलाके में आरोपी के घर पहुंची तो बदबू आने के बाद बेड बॉक्स के अंदर महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ. महिला की पहचान दीपा के रूप में हुई, जो पांच साल पहले आरोपी धनराज से शादी की थी.
दीपा के पिता अशोक चौहान ने अपने दामाद पर उनकी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बनाई.
पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी धनराज को सोमवार को करनाल बाइपास के पास से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान धनराज ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उसने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी जहां नौकरी करती थी वहां किसी से उसका संबंध था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










