
अवैध शराब रखने के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, 'अचानक' बीमार पड़ने से आरोपी की हो गई मौत
AajTak
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि तनवीर को मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया गया था. उस वक्त वह नशे की हालत में था और उसके पास अवैध शराब थी. मामले में उत्पाद शुल्क अधिनियम की धारा 60 और 63 (अवैध शराब रखने से संबंधित) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
आबकारी अधिनियम के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद नोएडा पुलिस थाने ले जाए जाने के 24 घंटे के भीतर 35 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, उस व्यक्ति को मंगलवार शाम को सेक्टर 44 से गिरफ्तार किया गया था.
इसके बाद सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में रखा गया था, जहां वह अचानक बीमार पड़ गया. इसके बाद आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि मृतक तनवीर बिहार के अररिया जिले का रहने वाला था. वह नोएडा में छलेरा गांव में रहता था.
यह भी पढ़ें- सपा की नई लिस्ट आई, संभल से शफीकुर्रहमान के पोते को टिकट, नोएडा का उम्मीदवार भी बदला
अवैध शराब हुई थी बरामद
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि तनवीर को मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया गया था. उस वक्त वह नशे की हालत में था और उसके पास अवैध शराब थी. मामले में उत्पाद शुल्क अधिनियम की धारा 60 और 63 (अवैध शराब रखने से संबंधित) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
प्रवक्ता ने कहा कि मंगलवार की रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. उसे तुरंत यहां जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया था. बाद में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है. आरोपी की मृत्यु की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो सकेगी.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









