
अवैध रूप से जल सीमा में घुसने के लिए श्रीलंका की नौसेना ने 86 भारतीयों को गिरफ्तार किया
Zee News
श्रीलंका की नौसेना ने अपनी जल सीमा में अवैध रूप से घुसने का प्रयास कर रहे मछली पकड़ने वाली 11 नौकाओं पर सवार 86 भारतीयों को मंगलवार को गिरफ्तार किया.
कोलंबो: श्रीलंका की नौसेना ने अपनी जल सीमा में अवैध रूप से घुसने का प्रयास कर रहे मछली पकड़ने वाली 11 नौकाओं पर सवार 86 भारतीयों को मंगलवार को गिरफ्तार किया. श्रीलंका ने आरोप लगाया कि ये लोग उसकी जलसीमा में अवैध रूप से घुस आए थे. नौसेना ने सोमवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है और इसने भारत सहित अन्य देशों से अवैध प्रवासियों को घुसने से रोकने के लिए उत्तरी और पश्चिमी समुद्री सीमा पर गश्ती बढ़ाई है.More Related News
