
अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए ब्रिटेन ने उठाया अब तक का सबसे बड़ा कदम
AajTak
अवैध तरीके से ब्रिटेन आने वाले प्रवासियों को रोकने के लिए सुनक सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इस कदम को अब तक का सबसे सख्त कदम बताया है. देश में प्रवासियों की संख्या को कम करने के लिए सुनक की पार्टी दबाव का सामना कर रही है.
देश में प्रवासियों की संख्या में भारी इजाफा की वजह से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी ही पार्टी में घिरे हुए हैं. अपनी कंजर्वेटिव पार्टी को एकजुट रखने और दक्षिणपंथी गुटों को आव्रजन मुद्दों पर विद्रोह करने से रोकने के लिए उन्होंने बड़ा कदम उठाया है. देश में अवैध प्रवासियों की एंट्री को रोकने के लिए सुनक सरकार ने गुरुवार को नया कानून पेश किया.
नए कानूनों के तहत ब्रिटेन अवैध तरीके यानी समुद्री मार्ग से बिना वीजा-पासपोर्ट के आने वाले प्रवासियों को रोकेगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नए नियमों और कड़े उपायों पर जोर देते हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक ने लिखा है कि प्रवासियों का आना फायदेमंद होता है लेकिन सिस्टम के दुरुपयोग को खत्म करना बहुत जरूरी है.
नए नियमों के तहत ब्रिटेन जाने वाले प्रवासी अपने साथ परिवार के किसी भी सदस्य को साथ नहीं ले जा सकेंगे. इसके अलावा व्यवसायों के लिए दी जाने वाली 20 प्रतिशत वेतन छूट भी नहीं मिलेगी. पिछले एक साल में सात लाख से ज्यादा लोगों ने ब्रिटेन की ओर रुख किया है. ब्रिटिश सरकार का लक्ष्य है कि नए नियमों के तहत इस प्रवासन को तीन लाख तक कम किया जाए.
राष्ट्रीय हितों के लिए यह कानून जरूरी: सुनक
अवैध प्रवासियों की एंट्री मुद्दे पर बोलते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा, "आज सरकार ने अब तक का सबसे सख्त अवैध आव्रजन विरोधी कानून पेश किया है. मैं जानता हूं कि इससे कुछ लोगों को निराशा होगी. आप इसके बारे में काफी आलोचना भी सुनेंगे. लेकिन अवैध प्रवासियों की एंट्री पर रोक लगाने के लिए यह फैसला किया गया है."
उन्होंने आगे कहा, "मैं भी एक प्रवासी का बच्चा हूं, मैं समझता हूं कि कुछ लोग ब्रिटेन आने के लिए असुरक्षित नावों में चढ़ने का जोखिम क्यों उठाते हैं. वो ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि ब्रिटेन एक अद्भुत देश है. ब्रिटेन लोगों को अवसर, आशा और सुरक्षा प्रदान करता है. लेकिन अंतर यह है कि मेरा परिवार कानूनी तरीके से यहां आया. अधिकांश प्रवासियों की तरह वो भी यहां के स्थानीय समुदायों से जुड़ गए. अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए कड़ी मेहनत की. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि अवैध एंट्री न केवल हमारे सीमा नियंत्रण को कमजोर करता है. यह हमारी निष्पक्षता को भी कमजोर करता है. राष्ट्रीय हितों के लिए यह कानून जरूरी है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








