
अवैध ऑनलाइन बेटिंग मामले में उर्वशी रौतेला को ED का समन, 16 को होगी पूछताछ
AajTak
ED ने 1xBet मामले में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को समन जारी किया है. उन्हें 16 सितंबर को ईडी के दिल्ली मुख्यालय में पेश होने का निर्देश दिया है. साथ ही अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती को भी पूछताछ के लिए एजेंसी ने समन जारी किया है.
अवैध ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई तेज हो गई है. 1xBet बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती को समन जारी किया है.
ईडी ने उर्वशी को 16 सितंबर और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को 15 सितंबर को दिल्ली मुख्यालय में पेश होने का निर्देश दिया है, जहां दोनों से ईडी की टीम पूछताछ करेगी. इस केस में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है.
ईडी के सूत्रों के अनुसार, उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती को 1xBet ऐप के प्रचार से जुड़े लेनदेन के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. उनसे उनके बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन के बारे में सवाल किए जाएंगे. ईडी जानना चाहती है कि उन्हें इस सट्टेबाजी ऐप के प्रचार के लिए पैसे कैसे और कहां से मिले. ये जांच इस बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले का हिस्सा है.
पहले भी कई हस्तियों से हुई पूछताछ
इससे पहले ईडी ने कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों से पूछताछ की है. जून 2025 में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, युवराज सिंह, सुरेश रैना, अभिनेता सोनू सूद और उर्वशी रौतेला को 1xBet, FairPlay, Parimatch और Lotus 365 जैसे ऐप्स के प्रमोशन को लेकर बुलाया गया था. हाल ही में शिखर धवन को 4 सितंबर को समन दिया गया, जहां उन्होंने PMLA के तहत बयान दर्ज कराया. अगस्त में सुरेश रैना ने भी दिल्ली में पेश होकर बयान दर्ज करा चुके हैं.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







