
'अवैध आइसोलेशन में इमरान खान...', अदियाला जेल के बाहर ही धरने पर बैठीं तीनों बहनें
AajTak
पाकिस्तान की सियासत में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात रोकने के बाद उनकी बहनों ने मंगलवार को जेल के बाहर धरना शुरू कर दिया, जिससे मामला तुरंत राजनीतिक टकराव में बदल गया.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और PTI प्रमुख इमरान खान की बहनों नौरीन, अलीमा और उजमा खान ने मंगलवार को अदियाला जेल के बाहर अचानक धरना देकर सुरक्षा एजेंसियों और सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए. तीनों बहनें अपनी साप्ताहिक मुलाकात के लिए रावलपिंडी स्थित जेल पहुंची थीं, लेकिन चेकपॉइंट पर ही उन्हें रोक दिया गया.
अलीमा खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे पिछले आठ महीनों से नियमित रूप से जेल आ रही हैं, लेकिन लगातार उन्हें मिलने नहीं दिया जाता. उन्होंने आरोप लगाया, "इमरान खान को अवैध आइसोलेशन में रखा गया है. उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. सरकार और एजेंसियां इन अत्याचारों को तुरंत बंद करें."
यह भी पढ़ें: 'इमरान खान मुल्क की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा', बोले पाकिस्तानी आर्मी के अफसर
हालात तब और गंभीर हो गई जब PTI के वरिष्ठ नेता सेक्रेटरी जनरल सलमान राजा और खैबर पख्तूनख्वाह के चीफ जावेद अकबर खान भी धरने में शामिल हो गए. इसके बाद जेल परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया.
इमरान की बहनें मुलाकात के निर्धारित समय के बाद पहुंचीं!
जेल प्रशासन का कहना है कि बहनें निर्धारित समय के बाद पहुंचीं, इसलिए मुलाकात की अनुमति नहीं दी गई. लेकिन बहनों और PTI नेताओं ने इस दलील को राजनीतिक बहाना बताते हुए कहा कि सरकार इमरान खान को पूरी तरह "अकेला" रखने की रणनीति अपना रही है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












