
अल फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर के भाई पर 40 लाख की ठगी का आरोप, 25 साल बाद गिरफ्तारी
AajTak
दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत के बाद लगातार जांच जारी है. इसी कड़ी में अब फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय एक बार फिर जांच एजेंसियों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जवाद अहमद सिद्दीकी के छोटे भाई हमूद अहमद सिद्दीकी को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
दिल्ली धमाके की जांच के बीच अल फलाह यूनिवर्सिटी फिर सुर्खियों में है. यूनिवर्सिटी के चांसलर जवाद अहमद सिद्दीकी के भाई हमूद अहमद सिद्दीकी को मध्य प्रदेश पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है. उन पर 25 साल पुराने इन्वेस्टमेंट फ्रॉड के तीन मामलों सहित दंगा और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप हैं. 50 वर्षीय हमूद पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था.
मध्य प्रदेश के महू के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) यांगचेन डोलकर भूटिया ने बताया कि हमूद अहमद सिद्दीकी ने दो साल तक एक निवेश कंपनी चलाई थी. उन्होंने लोगों को 20 प्रतिशत ब्याज पर पैसा लौटाने का वादा कर लाखों रुपए जुटाए थे. लेकिन तीसरे साल वो अपने परिवार के साथ शहर से गायब हो गए. इसके बाद से फरार चल रहे थे. उन्होंने महू में 40 लाख की ठगी की थी.
साल 2000 में हमूद अहमद सिद्दीकी के खिलाफ इन्वेस्टमेंट फ्रॉड से जुड़े तीन मामले दर्ज हुए थे. इसी सिलसिले में उनको रविवार को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ धोखाधड़ी ही नहीं, बल्कि साल 1988 और 1989 में दंगा और हत्या के प्रयास के दो मामले भी दर्ज थे. इसके बावजूद वो हैदराबाद में शेयर बाजार से जुड़े कारोबार कर रहे थे.
पुलिस की जांच में पता चला है कि हमूद अहमद सिद्दीकी मूल रूप से महू के रहने वाले हैं. साल 1995 के आसपास उन्होंने प्रबंध निदेशक के तौर पर एक निवेश कंपनी शुरू की थी, जिसमें उसकी पत्नी और एक परिचित भी निदेशक थे. उस समय उसका पूरा परिवार महू में ही रहता था, लेकिन लोगों से ठगी करने के बाद वो अचानक शहर छोड़कर गायब हो गए थे.
इसके बाद उन्होंने किसी भी स्थानीय व्यक्ति से कोई संपर्क नहीं रखा. महू के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी ललित सिंह सिकरवार ने बताया कि साल 2000 में सामने आए इस घोटाले में हमूद पर एक फर्जी निजी बैंक खड़ा करने और सैकड़ों लोगों को उनकी जमा राशि दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप है. पुलिस को दो दशक से अधिक से उनकी तलाश कर रही थी.
इसी बीच दिल्ली धमाके के बाद जवाद अहमद सिद्दीकी के परिवार की पृष्ठभूमि की जांच पुलिस कर रही थी. इसी दौरान सामने आए पारिवारिक रिकॉर्ड ने यह साफ कर दिया कि हमूद लंबे समय से धोखाधड़ी के मामलों में भगोड़ा चल रहा था. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इन वर्षों में उनके संपर्क किससे रहे, किसने उनको छिपने में मदद की और कौन मदद कर रहा था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







