
'अल्पसंख्यकों का कोई देश नहीं', हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर क्या कह रहा है बांग्लादेशी मीडिया?
AajTak
आजादी के 50 साल बाद ना केवल बांग्लादेश आत्मनिर्भर हो चुका है बल्कि कई पड़ोसी मुल्कों से बेहतर अर्थव्यवस्था के साथ ही ये देश तेजी से प्रगति की राह पर है. हालांकि बांग्लादेश के लिए हमेशा से सांप्रदायिक तनाव मुसीबत बने हुए हैं और अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर लगातार बांग्लादेश की किरकिरी हुई है. दुर्गापूजा के पंडाल में हिंदुओं पर हमलों के बाद एक बार फिर शेख हसीना सरकार कटघरे में हैं वही बांग्लादेशी मीडिया बहुसंख्यकों से पूछ रही है कि किसी देश में अल्पसंख्यकों के प्रति क्या बहुसंख्यकों की जिम्मेदारी नहीं है?
बांग्लादेश की आजादी को 50 साल पूरे हो चुके हैं. साल 1971 में जब बांग्लादेश आजाद हुआ था तो ये देश कई तरह की चुनौतियों से जूझ रहा था. प्राकृतिक आपदाएं, खराब अर्थव्यवस्था, गरीबी, सीमित प्राकृतिक संसाधन और अशिक्षा जैसे कई गंभीर मुद्दे थे. अमेरिका के विदेश मंत्री रह चुके हेनरी किसिंजर ने भविष्यवाणी भी की थी कि बांग्लादेश एक ऐसा देश ही बनेगा जो अपनी समस्याओं का समाधान खुद नहीं कर पाएगा.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









