
अल्टीमेटम के दिन पूरे, दिल्ली की सीमाएं घेरने की तैयारी में बीकेयू, पहलवानों के समर्थन में महापंचायतों के दौर जारी
AajTak
पहलवान बीते 28 मई की घटना के बाद हरिद्वार में गंगा में अपने मेडल बहाने पहुंचे थे. यहां किसान नेता नरेश टिकैत ने पहुंचकर पहलवानों को मेडल बहाने से रोका और उनसे मेडल लेकर सरकार को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया था. इसके अलावा हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहलवानों के समर्थन में खापों की पंचायतें हो रही हैं. इस दौरान सभी से साथ आने की अपील भी की जा रही है.
पहलवानों और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह के बीच चल रही रार अभी खत्म नहीं हुई है. पहलवानों के समर्थन में महापंचायतों का दौर जारी है. बता दें कि पहलवानों के समर्थन में किसान नेताओं के साथ-साथ खाप भी आ गई हैं. 28 मई के दिन जंतर-मंतर पर पहलवानों के खिलाफ हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर रोष है. खास तौर पर महिला पहलवानों के साथ की गई सख्ती को उनके साथ हुई बदसलूकी के तौर पर देखा गया था. किसान और खाप इसे लेकर सरकार का विरोध कर रहे हैं. वहीं अलग-अलग महापंचायत करके विचार कर रहे हैं कि क्या रणनीति बन जाए.
भारतीय किसान यूनियन ने दी चेतावनी उधर, रविवार को भारतीय किसान यूनियन ने चेताया है कि वह पांच जून से दिल्ली की सीमाओं का घेराव करेंगे. असल में 28 मई की घटना के बाद पहलवान हरिद्वार पहुंचे थे, जहां वह अपने जीते हुए पदकों को गंगा में बहाने वाले थे. इस दौरान किसान नेता नरेश टिकैत और राकेश टिकैत ने वहां पहुंचकर पहलवानों को ऐसा करने से रोका था और खुद उनके मेडल उनसे ले लिए थे. इसी के साथ उन्होंने सरकार को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया था, जिसका आज यानी सोमवार को आखिरी दिन है. बीकेयू ने चेतावनी दी है कि पहलवानों को न्याय नहीं मिला तो वहीं वह दिल्ली की सीमाओं का घेराव करेंगे.
बता दें कि पहलवानों के समर्थन में अलग-अलग गांवों में खापों की पंचायत भी जारी है. रविवार को सोनीपत के मुंडलाना गांव में भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन नेतृत्व में सर्व समाज महापंचायत आयोजित की गई थी. पंचायत में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, पहलवान बजरंग पूनिया ने शिरकत की. बजरंग पुनिया ने कहा कि हम सभी संगठनों को लेकर एक महापंचायत बुलाएंगे जिसे पहलवान महापंचायत का नाम दिया जाएगा. उसी पंचायत में आगामी रणनीति का फैसला किया जाएगा.
सोनीपत में हुई पंचायत सोनीपत के गांव मुंडलाना में हुई महापंचायत में पूनिया ने कहा कि 'जनता ही हमारी ताकत है. 28 मई की घटना को लेकर, उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि आप लोगों ने हम तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन आप लोगों को पुलिस ने जबरदस्ती रोक दिया. आज पूरे हरियाणा और उत्तर भारत में हमारे लिए महा पंचायतों का दौर जारी है, लेकिन हम अलग-अलग होकर नहीं जीत पाएंगे.
किसान ने गुरनाम सिंह ने कही ये बात किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने 'आज हम यहां पर आर-पार का फैसला करने आए थे, लेकिन हम खिलाड़ियों के आदेशों का पालन करेंगे. उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में देश में बेरोजगारी बढ़ी है. अपराधिक मामलों में बढ़ोतरी हुई है, बीजेपी ने आज देश में कंगाली पैदा कर दी है, लुटेरों को सड़कों पर होना चाहिए था जबकि कमेरे वर्ग को संसद में होना चाहिए. बीजेपी ईवीएम में गड़बड़ी करके, जाति के नाम पर चुनाव जीत रही है.
अगर पंचायती राज की तरह चुनाव हो जाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने हम पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को चुनाव लड़वायेंगे. इस दौरान राज्यसभा सांसद और आरएलडी के नेता जयंत सिंह चौधरी ने भी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उड़ीसा ट्रेन हादसे में मृतक परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. सरकार इस घटना पर राजनीति कर रही है. पिछले 20 साल में सबसे बड़ा ट्रेन हादसा यह था. पहलवान बेटियों को बचाने की लड़ाई हम सब की लड़ाई है. यह पहले कभी नहीं हुआ उन्नाव हाथरस में हमने यह कांड होते देखे हैं, सरकार पहलवानों को मुद्दों को जातियों का विषय बनाने में जुटी है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









