
अलास्का में साथ उतरेंगी भारत और अमेरिका की सेनाएं, ऑपरेशन 'सिंदूर' के बाद पहला साझा सैन्य अभ्यास
AajTak
अलास्का में ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बैठक होने वाली है. वहीं पर इंडियन आर्मी के 400 जवान जा रहे हैं. असल में अमेरिका और भारत की सेनाएं एक बड़े सैन्य अभ्यास की तैयारी में हैं. 'युद्ध अभ्यास 2025' अलास्का में 1 से 14 सितंबर तक होगा. मद्रास रेजिमेंट के नेतृत्व में यह अभ्यास आतंकवाद रोधी और आपदा राहत पर फोकस करेगा.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के साथ टैरिफ (शुल्क) को लेकर बहस में हैं. इस विवाद के बीच ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अलास्का में बैठक होने वाली है. वही पर भारत और अमेरिका की सेनाएं एक बड़े सैन्य अभ्यास की तैयारी में हैं. इसका नाम है 'युद्ध अभ्यास' (Yudh Abhyas). इस साल इसका 21वां संस्करण 1 सितंबर से 14 सितंबर 2025 तक अलास्का अमेरिका में होगा.
यह अभ्यास दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करेगा. आइए, जानते हैं कि यह अभ्यास क्या है? कैसे होगा? ऑपरेशन सिंदूर के सबक इसमें कैसे काम आएंगे?
यह भी पढ़ें: क्या अमेरिका ने PAK में न्यूक्लियर हथियार रखे हैं? जिसके दम पर 'परमाणु हमले' की धमकी दे रहे आसिम मुनीर
युद्ध अभ्यास क्या है?
'युद्ध अभ्यास' एक सालाना संयुक्त मिलिट्री वॉरगेम है, जो 2004 से शुरू हुआ. यह भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच होता है. हर साल यह भारत या अमेरिका में बारी-बारी से आयोजित होता है. पिछले साल यानी 2024 में इसका 20वां संस्करण राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में हुआ था.
इस बार यह अलास्का में होगा, जहां ठंडे और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में अभ्यास होगा. इसका मकसद दोनों देशों की सेनाओं को एक साथ मिलकर आतंकवाद रोधी (counter-terrorism) ऑपरेशन करने की ट्रेनिंग देना है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









