
अलास्का में बिछा रेड कार्पेट, गर्मजोशी से मिले ट्रंप और पुतिन लेकिन अब आगे क्या... यूक्रेन का भविष्य क्या होगा?
AajTak
सरीन के अनुसार, पुतिन की सुरक्षा की गारंटी का मतलब है कि नाटो का विस्तार नहीं होगा और रूस जिन इलाकों पर कब्जा किए बैठा है, उन्हें औपचारिक रूप से रूस का हिस्सा मान लिया जाएगा. हालांकि इससे अमेरिका की विश्वसनीयता पर सवाल उठेंगे क्योंकि उसके यूरोपीय सहयोगियों को लगेगा कि उन्हें किनारे कर दिया गया है. लेकिन शायद ये युद्ध अब खात्मे की तरफ बढ़ रहा है.
अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात ने यूक्रेन युद्ध के भविष्य को लेकर हलचल मचा दी है. विशेषज्ञों का मानना है कि ये बातचीत युद्ध के खात्मे की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकती है, लेकिन असली दबाव अब यूक्रेन पर आ गया है क्योंकि गेंद अब यूक्रेन के पाले में है.
सामरिक मामलों के जानकार सुशांत सरीन का कहना है कि यूक्रेन के पास विकल्प बहुत सीमित हैं. उनके मुताबिक, पुतिन और ट्रंप के बीच किसी समझौते की संभावना दिख रही है. अगर अमेरिका पीछे हटता है तो यूक्रेन को यूरोप और अन्य देशों से भी ज्यादा सहारा नहीं मिलेगा. ऐसी स्थिति में यूक्रेन के पास वही विकल्प बचेगा जो उसे बताकर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: B-2 Bomber: 16 एटम बम लादने वाला बी-2 बॉम्बर... जिससे ट्रंप ने पुतिन का किया अलास्का में वेलकम
'शायद खात्मे की ओर बढ़ रहा है युद्ध' सरीन के अनुसार, पुतिन की सुरक्षा की गारंटी का मतलब है कि नाटो का विस्तार नहीं होगा और रूस जिन इलाकों पर कब्जा किए बैठा है, उन्हें औपचारिक रूप से रूस का हिस्सा मान लिया जाएगा. हालांकि इससे अमेरिका की विश्वसनीयता पर सवाल उठेंगे क्योंकि उसके यूरोपीय सहयोगियों को लगेगा कि उन्हें किनारे कर दिया गया है. लेकिन शायद ये युद्ध अब खात्मे की तरफ बढ़ रहा है.
'अब दबाव यूक्रेन पर है'
पूर्व सचिव (MEA) सुरेश गोयल का मानना है कि इस मीटिंग का असर यूक्रेन पर तो पड़ेगा ही, लेकिन कितना और कैसा ये आने वाला वक्त बताएगा. उन्होंने कहा कि ट्रंप और पुतिन की आमने-सामने मीटिंग अपने आप में पुतिन के लिए बड़ी जीत है, क्योंकि ट्रंप पहले कह चुके थे कि वे पुतिन से तभी मिलेंगे जब कोई प्रोग्रेस होगी.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








