
अलवर: 30 महीने में 11 करोड़ रुपए की ठगी, सेक्सटॉर्शन और साइबर ठग गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
अलवर पुलिस ने सेक्सटॉर्शन और साइबर ठगी करने वाले गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ एटीएम कार्ड, चार मोबाइल, एक स्वाइप मशीन, एक क्रेटा कार और सवा लाख रुपए नकद जब्त किए हैं. पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड मांगी है.
राजस्थान की अलवर पुलिस ने सेक्सटॉर्शन और साइबर ठगी करने वाली गैंग तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गैंग के सदस्यों ने 30 महीने में 11 करोड़ रुपए से अधिक ठगी की है. पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ एटीएम कार्ड, चार मोबाइल, एक स्वाइप मशीन, एक क्रेटा कार और सवा लाख रुपए नकद जब्त किए हैं.
दरअसल, 11 जनवरी को पुलिस की टीम गश्त कर रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि टैम्परेरी नंबर की एक सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी में तीन लोग बैठे हुए हैं. वह जगह-जगह एटीएम मशीन से रुपए निकाल रहे हैं.
सूचना देने वाले ने बताया कि अब वे गोविंदगढ़ के एटीएम मशीन से रुपए निकालने की फिराक में हैं. इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएनबी एटीएम के पास खड़ी गाड़ी से तीन बदमाशों को दबोच लिया.
करीब तीन साल साल से कर रहे हैं सायबर ठगी
आरोपियों की पहचान 23 साल के कासम, 20 साल के जाहुल और 19 साल के दिनु खां रूप में हुई है. सभी आरोपी भरतपुर जिले के जुरहड़ा थाना के सहसन गांव के रहने वाले हैं. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे पिछले करीब 3 साल से अलग-अलग बैंक खातों से करीब 11 करोड़ रुपए निकाल चुके हैं.
लड़कियों के नाम से सोशल साइट पर बनाते थे अकाउंट

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








