
अलवर में ट्रॉला, बोलेरो कार और बाइक की जोरदार टक्कर, फिर तीनों वाहन खाई में गिरे, 4 की मौत
AajTak
अलवर में एक ट्रॉला की बोलेरो गाड़ी और बाइक के साथ टक्कर हो गई. जिसके बाद तीनों वाहन 30 फीट गहरी खाई में जा गिरे. हादसे में बोलेरो में बैठे बिजली विभाग के AEN समेत 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं, हादसे में घायल 2 लोगों का इलाज चल रहा है.
राजस्थान (Rajasthan News) के अलवर जिले में सीमेंट से भरा एक ट्रॉला की बोलेरो और बाइक से टक्कर हो गई. फिर तीनों वाहन 30 फीट गहरी खाई में जा गिरे. इस दर्दनाक हादसे (Accident News) में बोलेरो में बैठे बिजली विभाग के AEN समेत 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं, हादसे में घायल 2 लोगों का इलाज चल रहा है.
हादसा अलवर जिले के शिवदयाल विजय मंदिर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलवर-बहरोड़ मार्ग पर जिंदोली की घाटी के पास हुआ. हादसे में बिजली निगम के AEN (पीएलसीसी) सुरेंद्र कुमार अरोड़ा, टेक्नीशियन नटवर, रविंद्र शर्मा व ड्राइवर बाबूलाल की मौत हो गई. जबकि, जेईएन राजेश गुर्जर और मैकेनिक मगन चंद मीना घायल हो गए.
बुरी तरह से पिचक गई थी बोलेरो कार
इस दर्दनाक हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सीमेंट से भरा ट्रॉला बोलेरो कार के ऊपर था. इससे कार बुरी तरह पिचक गई थी. बाद में जैक लगाकर ट्रॉले को ऊपर उठाया गया. क्रेन आने पर एक-एक करके बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया.
ट्रॉला चालक और खलासी हुआ फरार
अलवर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह ने बताया कि अलवर बहरोड मार्ग पर सीमेंट के कट्टों से भरा ट्रॉला किसी बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक साइड गड्ढे में आ गया और वहां से असंतुलित होकर बोलेरो गाड़ी और बाइक पर पलट गया. तीनों वाहन 30 फीट नीचे खाई में गिर गए जहां बोलेरो में सवार 5 लोगों में से 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं एक बाइक सवार भी घायल हुआ है. घटना के बाद ट्रॉला चालक और खलासी मौके से फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










