
अलवर-मथुरा रेलवे ट्रैक पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के 3 डिब्बे, आवाजाही बाधित
AajTak
राजस्थान के अलवर में एक बड़ा रेल हादसा हो गया. अलवर रेलवे जंक्शन से 3 किमी की दूरी पर आधी रात को एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसकी वजह से अलवर-मथुरा रेल मार्ग बाधित हो गया.
अलवर में शनिवार रात को एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. दरअसल, अलवर में कला कॉलेज के पास अलवर मथुरा रेल मार्ग पर मालगाड़ी के तीन डब्बे बीती रात करीब 2 बजकर 15 मिनट पर पटरी से उतर गए. मालगाड़ी अलवर माल गोदाम आई थी. यहां खाली होने के बाद मालगाड़ी को अलवर जंक्शन ले जाया जा रहा था. इसी दौरान अचानक यह हादसा हुआ. मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब 7 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है. इस दौरान अलवर मथुरा रेल मार्ग बाधित रहा. मालगाड़ी हुई बेपटरी जयपुर रेलवे मंडल के एडीआरएम मनीष गोयल ने बताया कि अलवर माल गोदाम से खाली मालगाड़ी को अलवर जंक्शन ले जाया जा रहा था. इसी दौरान कला कॉलेज के फ्लावर के पास अलवर मथुरा रेल मार्ग पर मालगाड़ी के तीन डब्बे पटरी से उतर गए. मालगाड़ी के लोको पायलट व गार्ड ने मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी. उसके बाद तुरंत अलवर जंक्शन से रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. हादसे के बाद दो डिब्बे पूरी तरह से पलट गए. क्रेन की मदद से दोनों डिब्बो को दिल्ली मुंबई रेल मार्ग से दूर किया गया. यह घटना अलवर मथुरा रेल मार्ग पर हुई है, जिसकी वजह से अलवर मथुरा रेल मार्ग बाधित हुआ है.
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 10 बजे तक रेल मार्ग को खोल दिया जाएगा. इस दौरान मेला स्पेशल सहित कुछ ट्रेनें प्रभावित होगी. अलवर मथुरा रेल मार्ग पर रात के समय सवारी गाड़ियां नही रहती हैं. इसलिए यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा था. वहीं हादसे की जांच पड़ताल के लिए रेलवे की तरफ से कमेटी बनाई गई है, जो हादसे के कारणों का पता लगाएगी. मालगाड़ी के तीनों डब्बों को अभी क्रेन की मदद से रेलवे ट्रैक से हटकर साइड में खाली जगह पर रखवा दिया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही जयपुर से रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे. इसके अलावा रेलवे की पूरी टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि अलवर माल गोदाम में माल उतारने के बाद मालगाड़ी खाली थी. मालगाड़ी के डिब्बे को अलवर जंक्शन पर ले जाया जा रहा था. इस दौरान यह हादसा हुआ. अलवर से यह मालगाड़ी रेवाड़ी जानी थी.
अलवर जंक्शन पर जमा है हजारों यात्री
गोवर्धन में गुरु पूर्णिमा को परिक्रमा लगाने के लिए लाखों लोग जाते हैं. अलवर में आसपास क्षेत्र से लाखों की संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन जाते हैं. ऐसे में अलवर जंक्शन पर दो दिनों से हजारों यात्री गोवर्धन मथुरा के लिए सफर कर रहे हैं. इस समय भी हजारों की संख्या में यात्री अलवर जंक्शन पर मौजूद हैं. रेलवे की तरफ से यात्रियों के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं और यात्री ट्रेनों में लटक कर अपनी जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








