
अलग-अलग धर्मों के पड़ोसी होने पर क्या सोचते हैं लोग? शहरों में 70 फीसदी लोग धार्मिक विविधता से सहज
AajTak
उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में पुरुष और महिलाओं की ओर से इस सवाल के जो जवाब मिले, वह कुछ-कुछ असहिष्णुता की ओर इशारा कर रहे थे. इन राज्यों में लोग विभिन्न धार्मिक समुदायों के साथ रहने को लेकर असहज हैं. वहीं, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्य भी इस मामले में अपेक्षाकृत उदार रहे.
इंडिया टुडे के 'ग्रॉस डोमेस्टिक बिहेवियर' सर्वे में कई खास बातें सामने आई हैं. लोगों का अपने आस-पड़ोस के प्रति क्या रवैया है और वह इसके लिए कैसी सोच रखते हैं, व्यवहार को आंकने के लिए ये सवाल प्रमुख जरिया बना. GDB सर्वे में यह सवाल उठाया गया कि, क्या लोग अलग-अलग धर्मों के पड़ोसियों के साथ रहने में सहज हैं. इस सवाल को लेकर जो उत्तर मिले हैं वह थोड़े हैरान करने वाले हैं.
ग्रामीण क्षेत्रों में 70 फीसद और शहरी क्षेत्रों में 62 फीसद लोग इसके पक्ष में दिखे. यानी वह पड़ोसियों में विविधता से सजग हैं. पुरुष और महिलाएं इस मामले में लगभग समान रूप से उदार ही नजर आए. यह नतीजा इसलिए भी चौंकाने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि अकसर यह देखने में आता है कि बहुसंख्यक बहुल क्षेत्रों में अल्पसंख्यकों को घर न मिलने की बातें सामने आती हैं. हालांकि, राज्यवार सोच में बड़ा अंतर देखने को मिला.
उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में पुरुष और महिलाओं की ओर से इस सवाल के जो जवाब मिले, वह कुछ-कुछ असहिष्णुता की ओर इशारा कर रहे थे. इन राज्यों में लोग विभिन्न धार्मिक समुदायों के साथ रहने को लेकर असहज हैं. वहीं, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्य भी इस मामले में अपेक्षाकृत उदार रहे. हरियाणा की उदारता शायद कम अल्पसंख्यक आबादी से जुड़ी हो, जबकि उत्तर प्रदेश में श्रमिकों की बड़ी संख्या के बावजूद सहिष्णुता दिखी.
सर्वे में यह भी पाया गया कि देश को विंध्य के उत्तर और दक्षिण में बांटकर समझने का पारंपरिक तरीका अब पुराना पड़ चुका है. सूचकांक में केरल, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र शीर्ष पर रहे, जो दर्शाता है कि उदारता देश के हर हिस्से में मौजूद है. दूसरी ओर, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्य पुरानी बीमारू छवि से बाहर नहीं निकल सके. यह सर्वे भले ही सीमित नमूने पर आधारित है, लेकिन यह संकेत देता है कि सामुदायिक जीवन में जाति और धर्म आधारित भेदभाव कम हो रहा है. फिर भी, कुछ राज्यों में असहिष्णुता की जड़ें गहरी हैं, जो सामाजिक एकता के लिए चुनौती बनी हुई हैं. यह नतीजे बदलते भारत की एक आंशिक तस्वीर पेश करते हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








