
'अलगाव और नफरत को बढ़ावा देने वालों को आज सत्ता का समर्थन', सोनिया गांधी का सरकार पर निशाना
AajTak
सोनिया गांधी ने कहा कि यह पुरस्कार उन लोगों और संस्थानों को दिए गए हैं जिन्होंने शांति, संप्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को आगे बढ़ाने में विशेष योगदान दिया है. सोनिया गांधी ने कहा कि ऐसे समय में यह और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है जब अलगाववाद, नफरत, कट्टरता और पक्षपात को बढ़ावा देने वाली शक्तियां ज्यादा सक्रिय होती हैं और उन्हें सत्ता का समर्थन मिला हो.
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर कांग्रेस ने राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन कराया. इस दौरान कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा कि देश सेवा के लिए मिले कम समय में भी राजीव गांधी ने अनगिनत उपलब्धियां हासिल की थी. वे भारत में मौजूद बहुरूपता की सुरक्षा और संरक्षण के समर्थक थे. सोनिया गांधी ने कहा कि वे इस बात को लेकर बेहद संवेदनशील थे कि धार्मिक, जातीय, भाषाओं व संस्कृति का जश्न मनाकर ही भारत की एकता को मजबूत किया जा सकता है.
सोनिया गांधी ने कहा कि यह पुरस्कार उन लोगों और संस्थानों को दिए गए हैं जिन्होंने शांति, संप्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को आगे बढ़ाने में विशेष योगदान दिया है. सोनिया गांधी ने कहा कि ऐसे समय में यह और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है जब अलगाववाद, नफरत, कट्टरता और पक्षपात को बढ़ावा देने वाली शक्तियां ज्यादा सक्रिय होती हैं और उन्हें सत्ता का समर्थन मिला हो. सोनिया गांधी ने पुराने वक्त को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी का राजनीतिक जीवन बेहद क्रूर तरीके से खत्म किया गया था. लेकिन जितना कम समय उन्हें देश सेवा के लिए मिला उसमें भी उन्होंने अनगिनत उपलब्धि हासिल की.
'महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध थे...'
कार्यक्रम में सोनिया गांधी ने कहा कि राजीव गांधी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध थे. राजीव जी ने पंचायतों व नगर पालिकाओं में महिलाओं के एक-तिहाई आरक्षण के लिए संघर्ष किया था. साल 1989 के संसदीय चुनावों में ही पहली बार 18 साल के युवाओं को वोट का अधिकार दिया गया था, जिनमें आधी महिलाएं थीं.
'महिलाएं शिक्षित होंगी तो भविष्य संवरेगा'
सोनिया गांधी ने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित होंगी, तभी वे अपने लिए बेहतर भविष्य बना सकती हैं. वे परिवार, समाज और देश के निर्माण में योगदान दे सकती हैं. आज हम वनस्थली यूनिवर्सिटी का सम्मान करते हैं, जो राजीव जी के सिद्धांतों और आदर्शों पर चलते हुए काम कर रही है. उन्होंने बताया कि महिलाओं को शिक्षित करने में वनस्थली यूनिवर्सिटी का विशिष्ट इतिहास रहा है. आज हम यूनिवर्सिटी के काम, उपलब्धि और संकल्प का सम्मान करते हैं. राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार के लिए वनस्थली यूनिवर्सिटी का चुना जाना स्वागत योग्य है. मैं इस संस्थान से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई देती हूं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








