
अलकायदा चीफ ने कर्नाटक की छात्रा मुस्कान की तारीफ की, पिता का जवाब- हमें जरूरत नहीं
AajTak
आतंकवादी समूह के पोस्टरों में मुस्कान खान का उल्लेख होने के बाद छात्रा के पिता ने कहा कि उनके परिवार को अलकायदा प्रमुख के समर्थन की आवश्यकता नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि झगड़े को भड़काने की कोशिश की जा रही है.
आतंकवादी समूह अल कायदा चीफ आयमान-अल-जवाहिरी ने कर्नाटक में हिजाब विवाद के दौरान अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाने वाली लड़की मुस्कान खान की जमकर तारीफ की है. जवाहिरी ने मुस्कान की सराहना करते हुए उसे भारत की महान महिला कहा. साथ ही मुस्कान के समर्थन में एक कविता भी सुनाई. उधर, मामले की जानकारी के बाद छात्रा के पिता ने कहा है कि उनके परिवार को अलकायदा के चीफ के समर्थन की जरूरत नहीं है.
बता दें कि कर्नाटक की छात्रा मुस्कान उस वक्त चर्चा में आई थीं जब कॉलेज में हिजाब के विरोध में 'जय श्रीराम' का नारा लगाने वाली भीड़ पर पलटवार करते हुए 'अल्लाह हू अकबर' का नारा लगाया था. इस दौरान मुस्कान हिजाब पहनकर स्कूटी से कॉलेज पहुंची थी. तभी जय श्रीराम का नारा लगाने वाली भीड़ उसके आगे पहुंच गई थी.
छात्रा के पिता ने कहा- इस सबकी कोई जरूरत नहीं
उधर, छात्रा के पिता ने बुधवार को अलकायदा चीफ के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मुझे नहीं पता कि वे कौन हैं. हमने मीडिया पर ये सब देखा है. अलकायदा चीफ अरबी में बोल रहे थे, वे जो कर रहे हैं, वह गलत है. मुस्कान के पिता ने कहा कि अलकायदा चीफ हम लोगों के बीच झगड़ा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. इस सबकी जरूरत नहीं है.
अलकायदा के मुखपत्र शबाब मीडिया की ओर से मंगलवार को जारी 9 मिनट के एक वीडियो में जवाहिरी ने भारत की आलोचना करते हुए कहा कि हिजाब विवाद के चलते भारत और उसके लोकतंत्र की वास्तविकता सामने आई. बता दें कि 2011 में अमेरिकी हमले में ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद जवाहिरी ने अल कायदा की बागडोर संभाली थी.
(रिपोर्ट- सुमना)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








