
अर्श से फर्श पर पहुंचे Nykaa के शेयर, अब 116 रुपये से भी नीचे जाएगा भाव?
AajTak
Nykaa की नवंबर 2021 में शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई थी. Nykaa का इश्यू प्राइस 1125 रुपये था. इसकी लिस्टिंग शानदार रही थी, नायका की लिस्टिंग 1125 रुपये के मुकाबले 2000 रुपये के पार हुई थी.
ब्यूटी और फैशन ई-कॉमर्स मार्केट प्लेस नायका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है. शेयर में गिरावट का सिलसिला काफी समय से जारी है, अब निवेशकों को समझ में नहीं आ रहा है कि ये गिरावट कहां जाकर थमेगी. इस बीच घरेलू ब्रोकरेज HDFC सिक्योरिटीज ने शेयर के टारगेट प्राइस में कटौती कर की है.
दरअसल, गुरुवार को भी Nykaa के शेयरों में गिरावट का दौर जारी रहा. शेयर 0.90 फीसदी गिरकर 116 रुपये पर बंद हुआ. इस शेयर का 52 वीक लो 114.25 रुपये है, जो इसने 26 अप्रैल को टच किया था.
पिछले एक महीने में नायका के शेयर करीब 9 फीसदी तक फिसला है. जबकि इस दौरान सेंसेक्स (Sensex) में 5 फीसदी की रैली देखी गई है. वहीं 6 महीने में Nykaa के शेयर करीब 29 फीसदी टूटा है, एक साल का आंकड़ा देखें तो यह शेयर करीब 59 फीसदी तक लुढ़का है.
पिछले एक साल में इस शेयर ने उच्चतम 289.60 रुपये के स्तर को छुआ. बता दें, जब इस कंपनी का आईपीओ आया था, तब निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ था. लेकिन उसके बाद से गिरावट का दौर जारी है.
ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट नायका के शेयरों में लगातार गिरावट से ब्रोकरेज का भी धैर्य टूटने लगा है. HDFC सिक्योरिटीज ने Nykaa के लिए टारगेट प्राइस 110 रुपये तय किया है. मौजूदा समय में शेयर की कीमत 116 रुपये है. वहीं फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप 33,202.48 करोड़ रुपये है.
कब हुई थी लिस्टिंग बता दें कि Nykaa की नवंबर 2021 में शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई थी. Nykaa का इश्यू प्राइस 1125 रुपये था. इसकी लिस्टिंग शानदार रही थी, नायका की लिस्टिंग 1125 रुपये के मुकाबले 2000 रुपये के पार हुई थी. यानी लिस्टिंग के दौरान ही निवेशकों का पैसा डबल हो गया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










