
'अर्बन नक्सल ने कांग्रेस को...', PM मोदी के बयान की थरूर ने की तारीफ तो CPM ने कांग्रेस से मांगा जवाब
AajTak
पीएम नरेंद्र मोदी ने रामनाथ गोयनका अवॉर्ड समारोह को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस में घुसपैठ करने वाले अर्बन नक्सल और माओवादी ताकतों ने कांग्रेस को मुस्लिम लीग-माओवादी कांग्रेस (एमएमसी) में बदल दिया है. PM मोदी के इस बयान ने केरल में कांग्रेस-सीपीएम में टकराव बढ़ा दिया है.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण की तारीफ की है तो सीपीएम ने कांग्रेस को घेर लिया. प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का एक अंश शेयर करते हुए सीपीआईएम ने इस पर कांग्रेस और मुस्लिम लीग की प्रतिक्रिया जाननी चाही है. इस भाषण में उन्होंने कहा था कि "आज की मुस्लिम लीग-माओवादी कांग्रेस देश की एकता के लिए एक बड़ा खतरा बन रही है."
केरल में कांग्रेस की मुख्य गठबंधन सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग है. कांग्रेस की कई सीटें IUML के वोटों पर निर्भर हैं. केरल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.
केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने कहा कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री के भाषण की तारीफ की है. उन्होंने कांग्रेस से जवाब मांगते हुए लिखा, "अब कांग्रेस और मुस्लिम लीग की बारी है."
सीपीएम सांसद जॉन ब्रिट्स ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सबसे पहले पीएम मोदी का भाषण शेयर किया.
पीएम मोदी ने क्या कहा था?
पीएम मोदी ने छठे रामनाथ गोयनका पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कहा था, "10-15 साल पहले कांग्रेस में घुसपैठ करने वाले अर्बन नक्सल और माओवादी ताकतों ने अब कांग्रेस को मुस्लिम लीग-माओवादी कांग्रेस (एमएमसी) में बदल दिया है. और आज मैं पूरी ज़िम्मेदारी के साथ कहता हूं कि इस मुस्लिम लीग-माओवादी कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए राष्ट्रीय हित को तिलांजलि दे दी है."

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









