
अर्पिता मुखर्जी को ले जा रही कार का एक्सीडेंट, ED रेड में घर से मिले थे 21 करोड़
AajTak
टीचर घोटाला मामले में फंसी पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी की कार हादसे की शिकार हो गई है. बताया जा रहा है कि ईडी का काफिला अर्पिता मुखर्जी को कोर्ट से सीजीओ कॉम्प्लेक्स ले जा रहा था. इसी दौरान कार हादसे की शिकार हो गई. हादसा सीजीओ कॉम्प्लेक्स के रास्ते में सॉल्ट लेक इलाके की की है.
टीचर घोटाला मामले में फंसी पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी की कार हादसे की शिकार हो गई है. बताया जा रहा है कि ईडी का काफिला अर्पिता मुखर्जी को कोर्ट से सीजीओ कॉम्प्लेक्स ले जा रहा था. इसी दौरान कार हादसे की शिकार हो गई. हादसा सीजीओ कॉम्प्लेक्स के रास्ते में सॉल्ट लेक इलाके की की है.
जानकारी के मुताबिक, अर्पिता मुखर्जी सुरक्षित हैं और हादसा मामूली था. हादसे के बाद अर्पिता को सुरक्षित सीजीओ कॉम्प्लेक्स ले जाया गया है. बता दें कि पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में फंसे मंत्री पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को एक दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है. कोर्ट ने अर्पिता की जमानत याचिका भी खारिज कर दी है. अब ईडी उन्हें कल पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी. उधर, अब ईडी अपनी जांच का विस्तार कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घोटाले में कितने बड़े-बड़े नाम शामिल हैं.
पार्थ चटर्जी को झटका, बंगाल में नहीं होगा इलाज
टीचर भर्ती घोटाला मामले में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी को कोलकाता हाई कोर्ट से झटका लगा है. पार्थ को लेकर हाई कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. हाई कोर्ट ने पार्थ चटर्जी को सोमवार सुबह AIIMS भुवनेश्वर ले जाने का आदेश दिया है. इसके अलावा कोर्ट ने उस आदेश को भी खारिज कर दिया जिसमें पार्थ चटर्जी के वकील को पूछताछ के दौरान उपस्थित रहने की अनुमति दी गई थी.
इसके अलावा सोमवार दोपहर तीन बजे तक एम्स भुवनेश्वर की ओर से पार्थ चटर्जी की मेडिकल रिपोर्ट कोलकाता हाई कोर्ट के सामने पेश की जाएगी. बता दें कि कल शाम चार बजे ट्रायल कोर्ट के समक्ष सुनवाई होनी है. पार्थ चटर्जी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाएगा.
क्या है मामला?

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









