
अर्थव्यवस्था से लेकर नौकरी-शिक्षा और महंगाई तक... मोदी सरकार के 9 साल में क्या-क्या बदला?
AajTak
26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. अब उन्हें प्रधानमंत्री बने 9 साल पूरे हो रहे हैं. इस दौरान देश में अर्थव्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा और खेती-किसानी से लेकर महंगाई तक, क्या-कुछ बदला? जानें इस रिपोर्ट में...
'बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार...' 'हम मोदीजी को लाने वाले हैं, अच्छे दिन आने वाले हैं...'
2014 के लोकसभा चुनाव में जब ऐसे नारे सामने आए तो कांग्रेस सरकार से नाखुश जनता को एक उम्मीद दिखी. उम्मीद कि मोदी सरकार आने के बाद वाकई उनके 'अच्छे दिन' आ जाएंगे. इसी उम्मीद से 17 करोड़ से ज्यादा लोगों ने बीजेपी को वोट दे दिया. बीजेपी ने 282 सीटें जीतीं. ये पहली बार था जब किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी ने बहुमत हासिल किया था. 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली.
पांच साल बाद 2019 में जब लोकसभा चुनाव हुए तो लगा कि बीजेपी 2014 जैसा करिश्मा नहीं दोहरा पाएगी. लेकिन हुआ इसका उल्टा. इस बार 23 करोड़ से ज्यादा लोगों ने बीजेपी को वोट दिया. 2019 में बीजेपी ने 303 सीटें जीतीं. नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने.
मोदी सरकार को देश की सत्ता में काबिज हुए आज 9 साल पूरे हो रहे हैं. इन नौ सालों में काफी कुछ बदल गया है. देश की जीडीपी दोगुनी हो गई है. आम आदमी की सालाना कमाई भी दोगुनी हो गई है. लेकिन महंगाई भी बढ़ी है. पेट्रोल-डीजल से लेकर आटा-चावल तक की कीमत काफी बढ़ गई है. मोदी सरकार के इन नौ सालों में कितने 'अच्छे दिन' आए? पढ़ें, इस रिपोर्ट में...
अर्थव्यवस्था का क्या हुआ?
नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने, तब भारत की जीडीपी 112 लाख करोड़ रुपये के आसपास थी. आज भारत की जीडीपी 272 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है. भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. प्रधानमंत्री मोदी ने 2025 तक भारत की जीडीपी 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का टारगेट रखा है. हालांकि, अभी के हालात को देखते हुए ये टारगेट तय समय तक पूरा होना मुश्किल है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










