
अरुणाचल प्रदेश में दिखी दुर्लभ सुनहरी बतख, CM पेमा खांडू भी हुए हैरान
AajTak
मंदारिन बतख, ईस्ट प्लेर्कटिक की मूल परचिंग बतख की एक प्रजाति है जिसे इस सप्ताह के शुरुआत में अरुणाचल प्रदेश में देखा गया. इस बतख का वीडियो मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरनमेंट, फारेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज ने भी ट्वीटर पर शेयर किया.
वेस्टर्न यूरोप और यूएस की प्रवासी पक्षी मंदारिन बतख को हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में स्पॉट किया गया. इसकी जानकारी अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खंडू ने एक वीडियो को ट्वीट करके दी. वे खुद इस सुनहरे बतख को देखकर हैरान रह गए. (All File Photos of Mandarin duck: Getty) दरअसल, मंदारिन बतख, ईस्ट प्लेर्कटिक की मूल परचिंग बतख की एक प्रजाति है जिसे इस सप्ताह के शुरुआत में अरुणाचल प्रदेश में देखा गया. इस बतख का वीडियो मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरनमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज ने भी ट्वीटर पर शेयर किया. इसके बाद मुख्यमंत्री पेमा ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया और लिखा कि वो खुश हैं. 18 सेकंड के इस वीडियो में मंदारिन बतख तालाब में दूसरी बतखों के साथ तैर रही थी. पश्चिमी यूरोप और यूएस की प्रवासी बतख ने अरुणाचल प्रदेश में दिरंग घाटी के पास मोनपास का दौरा किया जो दिखता है कि वन विभाग और स्थानीय लोगों ने इनके संरक्षण के लिए सफल कॉर्डिनेशन कर रखा है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










