
अरुणाचल प्रदेश में चीन बॉर्डर के पास भूस्खलन, एक ही परिवार के 3 लोग जिंदा दफन
AajTak
अरुणाचल प्रदेश के कुमे जिले में चीन बॉर्डर के पास भूस्खलन के कारण एक ही परिवार के तीन लोग जिंदा मलबे में दब गए. वहीं घर के दो अन्य सदस्य इस घटना में बाल-बाल बच गए. लोअर कोलोरियांग के जिला परिषद सदस्य ने बताया कि भूस्खलन के कारण बीस से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं.
अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद भूस्खलन के कारण एक ही परिवार के तीन लोग जिंदा मलबे में दफन हो गए. घटना चीन बॉर्डर के पास कुरंगु कुमे जिले के सुलुंग टपिंग गांव की है. दरअसल, राज्य में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है.
डिप्टी कमिश्नर बेंगिया निगी ने बताया कि पीड़ितों में 50 वर्षीय सरयू तोंगडांग, उनकी पत्नी 48 वर्षीय सरयू याजिक और उनका आठ वर्षीय बेटा सरयू ताकर शामिल हैं. इस हादसे में दो अन्य लोग बाल-बाल बच गए हैं. फिलहाल दबे हुए शवों की तलाश की जा रही है.
बता दें, इस क्षेत्र में 17 अप्रैल से लगातार बारिश हो रही है. जिस वजह से कई जगह भूस्खलन भी हुआ है. इस कारण क्षेत्र में बिजली और पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई है. साथ ही कई रोड इस वजह से बंद भी कर दिए गए हैं ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो जाए.
मृतकों के एक रिश्तेदार ने बताया कि हादसा रात के समय हुआ है. सभी लोग घर पर ही मौजूद थे तभी भूस्खलन के कारण उनके घर के तीन सदस्य जिंदा ही मलबे के नीचे दफन हो गए.
लोअर कोलोरियांग के जिला परिषद सदस्य बेंगिया ताशी ने बताया कि भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण बीस से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग से नुकसान का सर्वेक्षण करने का आग्रह किया और प्रशासन से उन गरीब परिवारों के लिए राहत और पुनर्वास पैकेज प्रदान करने की अपील की, जिनके पास नुकसान के बाद अब रहने के लिए घर नहीं हैं.
(इनपुट: युवराज मेहता)

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






