
अरविंद केजरीवाल फिर से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक चुने गए, पंकज गुप्ता को सचिव और एनडी गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया
ABP News
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद ने शनिवार को केजरीवाल समेत 34 सदस्यीय नयी कार्यकारिणी निकाय का चुनाव किया था. परिषद की बैठक में लगभग 350 सदस्यों ने भाग लिया.
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया है. ये फैसला आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को हुई बैठक में हुआ. पार्टी नेताओं में पंकज गुप्ता को सचिव और एन डी गुप्ता को पार्टी कोषाध्यक्ष चुना गया है. इससे पहले आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद ने शनिवार को केजरीवाल समेत 34 सदस्यीय नयी कार्यकारिणी निकाय का चुनाव किया था. राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करने वाले केजरीवाल ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी टिकट और पदों की आकांक्षा के बजाय समाज और देश के लिए काम करके अपनी योग्यता साबित करने के लिए कहा. शनिवार को हुई बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित 34 नेताओं के नाम चुनाव के लिए परिषद के सदस्यों के सामने रखे गए थे. परिषद ने सभी को सर्वसम्मति से समर्थन दिया.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












