
अरविंद केजरीवाल के स्वागत में AAP कार्यकर्ताओं की आतिशबाजी, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
AajTak
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के बाहर आतिशबाजी को लेकर सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 (लोक सेवक द्वारा घोषित आदेशों की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से रिहा होने पर उनके स्वागत में उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित सीएम आवास के बाहर पटाखे फोड़ने को लेकर एक एफआईआर दर्ज की है. अधिकारियों ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी. आगामी सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध है. केजरीवाल सरकार ने 9 सितंबर को ही बैन का ऐलान किया था.
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के बाहर आतिशबाजी को लेकर सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 (लोक सेवक द्वारा घोषित आदेशों की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है. अरविंद केजरीवाल की शुक्रवार शाम को तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद सीएम आवास के बाहर पटाखे फोड़े गए. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत के लिए यहां जुटे थे.
सब-इंस्पेक्टर ने दर्ज करायी एफआईआर
एफआईआर एक सब-इंस्पेक्टर की शिकायत पर दर्ज की गई है जो शुक्रवार शाम 6 फ्लैग स्टाफ रोड पर तैनात थे. उन्होंने एफआईआर में कहा है, 'शाम 6.45 बजे मुझे कानून व्यवस्था संभालने के लिए 6 फ्लैग स्टाफ रोड पर तैनात किया गया था. बहुत सारे लोग इकट्ठा थे और मैंने प्रदूषण पैदा करने वाले पटाखों की आवाज सुनी. जब मैंने मौके पर जाकर देखा तो पटाखे जला रहे लोग वहां से भाग गये.'
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'जब भी दिवाली या हिंदू धर्म का कोई अन्य त्योहार आता है तो आम आदमी पार्टी के नेता घोषणाएं करते हैं. दिल्ली के मंत्री और AAP नेता गोपाल राय को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए. एक दिन पहले उन्होंने फरवरी 2025 तक पटाखे पर प्रतिबंध लगाने को लेकर बयान दिया था और कल सीएम के सामने पटाखे जलाए गए. हालांकि, सभी प्रतिबंध केवल सनातन धर्म के लिए हैं.'केजरीवाल को SC से मिली सशर्त जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दायर भ्रष्टाचार के मामले में केजरीवाल को जमानत दे दी. वह पांच महीने से अधिक समय तक तिहाड़ जेल में बंद थे. अरविंद केजरीवाल को पहले ईडी द्वारा 21 मार्च, 2024 को अब समाप्त हो चुकी दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत गिरफ्तार किया गया था. बाद में सीबीआई ने उन्हें ईडी की हिरासत में रहते हुए 26 जून, 2024 को जेल से ही गिरफ्तार किया था.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








