
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिल्ली CM हाउस के रेनोवेशन मामले की जांच करेगी CBI
AajTak
दिल्ली सीएम आवास में कथित घोटाले की सीबीआई जांच के गृह मंत्रालय ने आदेश दिए हैं. मई महीने में दिल्ली के एलजी ने सीबीआई डायरेक्ट को पत्र लिखकर जांच की मांग की थी. इसके आधार पर गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच की अनुमति दे दी है. बीजेपी ने दिल्ली सरकार पर 45 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया था. रेनोवेशन के दौरान भ्रष्टाचार का आरोप भी बीजेपी की तरफ से लगाया गया था.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं. कारण, सीबीआई ने सीएम आवास रेनोवेशन मामले में केस दर्ज किया है. दरअसल, दिल्ली सीएम आवास में कथित घोटाले की सीबीआई जांच के गृह मंत्रालय ने आदेश दिए हैं. मई महीने में दिल्ली के एलजी ने सीबीआई डायरेक्ट को पत्र लिखकर जांच की मांग की थी. इसके आधार पर गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच की अनुमति दे दी है.
दिल्ली के मुख्य सचिव द्वारा की गई जांच के बाद सामने में आईं कथित अनियमितताओं के सभी पहलुओं की जांच अब सीबीआई करेगी. इस मामले में गृह मंत्रालय द्वारा पहले ही सीएजी द्वारा एक विशेष ऑडिट का आदेश दिया जा चुका है. वहीं अब सीबीआई जांच के आदेश होने के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है.
पार्टी की तरफ से कहा गया है कि बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है. आज पूरे देश में सिर्फ आम आदमी पार्टी है जो शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन काम करके वोट मांग रही है. लेकिन बीजेपी नहीं चाहती है गरीबों को अच्छी शिक्षा और बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिले. इससे बीजेपी की धर्म और जाति की राजनीति हार जाएगी. इसी कारण देश के सबसे बेहतरीन शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में डाला गया. अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की घेराबंदी करने के लिए सारी जांच एजेंसियों को लगा दिया गया है. लेकिन दिल्ली के दो करोड़ लोगों का प्यार और आशीर्वाद अरविंद केजरीवाल के साथ है.
आप ने आगे कहा कि अब तक इन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 50 से ज्यादा केस किए और जांच कराई. किसी में कुछ नहीं निकला. इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा. बीजेपी चाहे जितनी मर्जी जांच करवा ले, अरविंद केजरीवाल आम आदमी के हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे. अरविंद केजरीवाल ने कसम खाई है, वह भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाकर रहेंगे. इसके लिए हर कीमत चुकाने को तैयार हैं.
45 करोड़ खर्च करने का आरोप
बता दें कि दिल्ली बीजेपी ने भी आरोप लगाए हैं. कहा गया है कि कोविड के दौर में 1 सितम्बर 2020 से लेकर 30 दिसम्बर 2021 तक के 16 माह का वक्त ऐसा था जब बड़े से बड़ा उघोग व्यापार भी मंदी की मार झेल रहा था. दिल्ली सरकार का राजस्व आधे से भी कम पर आ गया था और दिल्ली सरकार ने विकास कार्य ही नहीं अनेक राहत कार्य तक धन अभाव में रोक दिये थे. कोविडकाल के पीक के 16 माह के दौर में अरविन्द केजरीवाल द्वारा अपने घर और ऑफिस पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च करना उनकी संवेदनहीनता का एक बड़ा प्रमाण है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








