
अरब सागर में व्यापारिक जहाज पर किसने किया ड्रोन अटैक? भारतीय नौसेना ने तैनात किए 3 युद्धपोत
AajTak
अरब सागर में एमवी केम प्लूटो पर ड्रोन हमले के बाद भारतीय नौसेना एक्शन मोड में आ गई है. भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने जहाज को सहायता प्रदान करने के लिए कई पोत तैनात कर दिए हैं. बता दें कि सऊदी अरब के अल जुबैल बंदरगाह से न्यू मैंगलोर बंदरगाह तक कच्चा तेल ले जा रहा जहाज एमवी केम प्लूटो पर शनिवार को ड्रोन अटैक हुआ था. घटना में किसी को चोट नहीं आई है.
भारत के पश्चिमी तट पर कैमिकल टैंकर MV केम प्लूटो पर ड्रोन से अटैक की पुष्टि हुई है. भारतीय नौसेना ने सोमवार को जहाज एमवी केम प्लूटो के मुंबई बंदरगाह पहुंचने के बाद उसका शुरुआती निरीक्षण किया. नौसेना ने कहा, ये हमला कहां से हुआ और इसके लिए कितनी मात्रा में विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया, यह फॉरेंसिक और तकनीकी जांच के बाद ही पता चल पाएगा. वहीं, नौसेना ने अरब सागर में वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा के लिए बड़ा ऐलान किया है. वहां तीन युद्धपोत तैनात कर दिए हैं.
इससे पहले भारतीय नौसेना की विस्फोटक आयुध रोधी टीम ने लाइबेरिया के ध्वज वाले व्यापारिक जहाज के मुंबई पहुंचने पर उसका विस्तृत निरीक्षण किया. बता दें कि दो दिन पहले यह जहाज न्यू मैंगलोर बंदरगाह के रास्ते में था, तभी अरब सागर में एक ड्रोन अटैक हुआ था. पेंटागन के एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया था कि एमवी केम प्लूटो पर 'ईरान से दागे गए ड्रोन' ने हमला किया था.
'नौसेना ने तीन युद्धपोत तैनात किए'
अरब सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर बढ़ते हमलों के मद्देनजर भारतीय नौसेना एक्टिव मोड में आई है. वहां अपनी प्रतिरोधक उपस्थिति बनाए रखने के लिए युद्धपोत आईएनएस मोर्मुगाओ, आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता को तैनात किया है. लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान पी8आई को भी लगाया गया है.
'वाणिज्यिक जहाजों को बनाया जा रहा निशाना'
बताते चलें कि इजराइल-हमास संघर्ष के बीच लाल सागर और अदन की खाड़ी में ईरान समर्थित हौथी आतंकवादी कथित तौर पर विभिन्न वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बना रहे हैं. शनिवार को पोरबंदर से करीब 217 समुद्री मील की दूरी पर 21 भारतीय और एक वियतनामी चालक दल के सदस्यों वाले वाणिज्यिक जहाज पर एक ड्रोन हमला किया गया था. ये जहाज सोमवार की दोपहर 3:30 बजे मुंबई तट पहुंचा. मुंबई के रास्ते में भारतीय तटरक्षक जहाज आईसीजीएस विक्रम ने उसे सुरक्षा प्रदान की.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











