
अरबों रुपये, बहामास में विला, मॉडल्स, टॉप मॉडल BMW... ज़िंदगी तो ये 'अरबपति कुत्ता' जी रहा है
AajTak
the richest dog in the world: ये कुत्ता इस वक्त 65 मिलियन पाउंड के घर में रहता है. उसके खुद के फुटबॉल क्लब हैं. वो अक्सर प्राइवेट जहाजों में ट्रैवल करने भी जाता है.
दुनिया का सबसे अमीर कुत्ता ऐसी जिंदगी जी रहा है, जिसकी आम लोग महज कल्पना ही कर सकते हैं. उसके पास बहामास में खुद का विला और लग्जरी कार हैं. गुंथर VI नाम का ये कुत्ता जर्मन शेफर्ड है. जो मैडोना के पुराने घर में रहता है. वो लंबे वक्त से अमीरों वाला जीवन जी रहा है. कुत्ता इस वक्त 65 मिलियन पाउंड के घर में रहता है.
उसके खुद के फुटबॉल क्लब हैं. वो अक्सर प्राइवेट जहाजों में ट्रैवल करने भी जाता है. द सन की रिपोर्ट के अनुसार, इस पैसे पर कुत्ते का नियंत्रण नहीं है. बल्कि इसकी देखरेख एक मध्यस्थ करते हैं, जो 66 साल के इटली के उद्यमी मौरिजियो मियान हैं. लेकिन उसके पास इतना पैसा आया कहां से? अब इस बारे में जान लेते हैं.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, गुंथर कॉर्पोरेशन के सीईओ कुत्ते के पूर्व मालिक द्वारा छोड़े गए 277 मिलियन पाउंड की संपत्ति की निगरानी करते हैं. इस संपत्ति की असल मालिक जर्मनी की कार्लोटा लीबेंस्टीन थीं. जिनके परिवार में कोई नहीं था.
इसलिए वो अपनी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के लिए छोड़ गईं. कुत्ते की पीआर लुसी क्लार्कसन का कहना है, 'जब उनकी मौत हुई, तो कोई सगे संबंधी नहीं थे. कोई उनके करीब नहीं था. इसलिए वो अपना सबकुछ अपने कुत्ते गुंथर के नाम कर गईं. जिसे वो बहुत प्यार करती थीं.' इसके बाद गुंथर ट्रस्ट का गठन हुआ. ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि पैसा गुंथर के साथ ही रहे और आने वाले समय में उसके बच्चों को मिले.' इसी पैसे से बड़ा घर और जहाज बनवाए गए.
मियान आगे बताते हैं कि गुंथर एक अमीर परिवार से आता है. और वो जिस संपत्ति पर रहता है, वो किसी रहस्यमयी शख्स की नहीं है. उसे लेकर अभी तक बहुत सी डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनी हैं. जिनमें डायरेक्टर्स ने अपने तरीके से कहानी बताने की कोशिश की है.
एग्जीक्यूटिव प्रड्यूसर एमिली डुमे ने मियान के बारे में बताया, 'वह वास्तविकता और कल्पना के बीच रहता है. और उसके लिए, महिला और उसके कुत्ते की कहानी का सच पता लगना परेशानी वाली बात थी. ये कुछ ऐसा है जो उसके साथ इतने लंबे समय से है. ये उसका हिस्सा बन गया, उसकी पहचान है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










