
अरबों की हेराफेरी, फरारी-लैम्बोर्गिनी का शौक और नंबर 4018 की पहेली... तंबाकू कारोबारी के ठिकानों पर रेड के दौरान अफसर हैरान
AajTak
29 फरवरी को आयकर विभाग ने जब बंसीधर तंबाकू कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी. इसी दौरान शुक्रवार को दिल्ली के वसंत विहार में मौजूद बंगला नम्बर डी7/9 से करोड़ों रुपये की लग्जरी गाड़िया बरामद हुई हैं. उन सभी में अधिकारियों ने एक खास बात देखी है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में आयकर विभाग (Income Tax Department) ने कानपुर में मौजूद बंसीधर तंबाकू कंपनी के मुख्यालय के साथ ही दिल्ली, मुंबई, गुजरात समेत 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. इल्जाम है कि कंपनी ने आयकर विभाग के सामने अपना टर्नओवर 20 से 25 करोड़ दिखाया है, लेकिन असल में इस कंपनी का टर्नओवर लगभग 100- 150 करोड़ के आसपास है. इस कार्रवाई के दौरान इस बात ने भी अधिकारियों को हैरान कर दिया है कि कंपनी के मालिक के.के. मिश्रा के बेटे शिवम की सभी लग्जरी गाड़ियों और सुपरबाइक्स के नंबर एक ही हैं.
29 फरवरी को आयकर विभाग ने जब तंबाकू कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी. इसी दौरान जब शुक्रवार को यानी दूसरे दिन आयकर अधिकारियों की टीम बंसीधर टेबेको कॉर्पोरेट लिमिटेड के मालिक के.के.मिश्रा के बेटे शिवम के दिल्ली में वसंत विहार में मौजूद बंगला नम्बर डी7/9 से जो करोड़ों रुपये कीमत की लग्जरी गाड़िया बरामद हुई हैं, उन सभी में अधिकारियों ने एक खास बात देखी. उनकी सभी गाड़ियों और बाइक्स का नंबर एक जैसा है यानी 4018.
बरामद की गई सभी गाड़ियां शिवम, उनके पिता के.के.मिश्रा और बंसीधर टेबेको कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड हैं. इन गाड़ियों में 16 करोड़ की रोल्स-रॉयस फैंटम (Rolls-Royce Phantom) भी शामिल है. इसके अलावा शिवम मिश्रा के आवास से मैकलेरन (McLaren), लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) और फेरारी (Ferrari जैसी लग्जरी गाड़ियां बरामद की गई हैं.
बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान आयकर विभाग ने 4.5 करोड़ नकद जब्त किया है. साथ ही कुछ बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं. सूत्रों के अनुसार, तंबाकू कंपनी हिसाब-किताब में दर्शाई गई कंपनी को फर्जी चेक जारी कर रही थी, लेकिन दूसरी ओर अन्य बड़े पान मसाला घरानों को उत्पाद की आपूर्ति कर रही थी. तंबाकू कंपनी 20 -25 करोड़ का टर्नओवर दिखाती थी जो असल में 100 से 150 करोड़ से ज्यादा होता है.
6 गाड़ियों से पहुंचे थे आयकर विभाग के अधिकारी जानकारी के मुताबिक, करीब 80 साल से तंबाकू कारोबार से जुड़े फर्म के मालिक केके मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा का नयागंज में पुराना ऑफिस है. गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे आयकर विभाग के अधिकारी 6 गाड़ियों से पहुंचे थे और पूरे परिसर को अपने कब्जे में ले लिया था. वहां मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी ले लिये गए थे. कागजी दस्तावेजों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को भी कब्जे में ले लिया गया. फिलहाल, रियल एस्टेट, बेनामी संपत्तियों के अलावा नकदी की भी तलाश भी जारी है.
एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी आयकर अधिकारियों ने कारोबारी के कानपुर के साथ दिल्ली स्थित बंगले पर भी छापेमारी की है. वहां पर भी ऐसे ही कार्रवाई चल रही है. भारी टैक्स चोरी का इनपुट मिलने के बाद आयकर टीम कंपनी के अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची. इनकम टैक्स के साथ-साथ जीएसटी चोरी की भी बात सामने आ रही है. मालूम हो कि नयागंज स्थित बंसीधर एक्सपोर्ट और बंसीधर टोबैको का कारोबार विदेशों तक फैला हुआ है. कंपनी का तंबाकू का बड़ा काम है. कंपनी बड़े पान-मसाला ग्रुप्स को माल सप्लाई करती है. हालांकि, अब ये कंपनी आईटी की रडार पर आ गई है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









