
अरबपति दंपत्ति के Divorce के बाद ‘Bill and Melinda Gates Foundation’ का क्या होगा? मिल गया जवाब
Zee News
बिल गेट्स और मिलेंडा गेट्स की 148 बिलियन डॉलर की संपत्ति है, जिसमें निजी हवेली, पब्लिक और प्राइवेट कंपनियों के स्टॉक, निजी जेट और होटल आदि शामिल हैं. तलाक के बाद संपत्ति का बंटवारा होगा. हालांकि, ‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स’ फाउंडेशन इस बंटवारे का हिस्सा नहीं होगी.
वॉशिंगटन: अरबपति बोल गेट्स और मेलिंडा गेट्स (Bill Gates and Melinda Gates) के तलाक के बाद उनकी ‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स’ फाउंडेशन (Bill and Melinda Gates Foundation) का क्या होगा? क्या इसका भी बंटवारा किया जाएगा या फिर मेलिंडा अकेले फाउंडेशन को संभालेंगी? इन सवालों का जवाब मिल गया है. गेट्स दंपति के बीच जिस 148 बिलियन डॉलर की संपत्ति का बंटवारा होना है, ‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स’ फाउंडेशन उसका हिस्सा नहीं है. ऐसे में दोनों मिलकर इसे चलाते रहेंगे. हमारी सहयोगी वेबसाइट DNA में छपी खबर के अनुसार, बिल गेट्स (Bill Gates) ने 4 मई को ट्विटर पर अपने 27 सालों के रिश्ते को खत्म करने का ऐलान किया था. उन्होंने बताया था कि वे और मेलिंडा सहमति से तलाक (Divorce) ले रहे हैं. इसके बाद से बिल गेट्स को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. उनके निजी जीवन औए अफेयर को लेकर अब तक कई खबरें सामने आ चुकी हैं. यह भी कहा जा रहा है कि बिल की रंगीन मिजाज जिंदगी ही उनके तलाक का कारण है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



