
अयोध्या राम मंदिर में आज होगा राम लला का सूर्य तिलक, रामनवमी पर दिखेगा अद्भुत नजारा
AajTak
रामनवमी के दिन अयोध्या राम मंदिर में हजारों श्रद्धालु अद्भुत अद्भुत नजारे के साक्षी बनेंगे. इस शुभ मौके पर राम मंदिर में राम लला का सूर्य तिलक किया जाएगा. दोपहर 12 बजकर 16 मिनट में करीब 5 मिनट तक सूर्य की किरणें सीधा राम लला के मस्तिष्क पर पड़ेंगी.
आज यानी रामनवमी के दिन अयोध्या की राम मंदिर में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा. रामनवमी के मौके पर भगवान राम का सूर्य तिलक किया जाएगा. दोपहर 12.16 बजे से अगले 5 मिनट तक सूर्य की किरणें भगवान राम के मस्तिष्क पर पड़ेंगी. सूर्य तिलक के लिए सूर्य की किरणों को पहले अलग-अलग तीन दर्पणों के जरिए अलग-अलग एंगल में डायवर्ट किया जाएगा. इसके बाद पीतल के पाइपों के जरिए किरणें आगे बढ़ते हुए लेंस के जरिए सीधा रामलाल के मस्तिष्क पर पड़ेंगी. पीपल की पाइपों में क्षर काम होता है, इसलिए इस धातु का इस्तेमाल किया गया है.
रामनवमी के दिन अयोध्या की राम मंदिर में ऐसा नजारा देखकर करोड़ों लोग भाव-विभोर हो जाएंगे. मालूम हो कि राम मंदिर में राम लला के सूर्य अभिषेक का सफल परीक्षण 10 अप्रैल को किया गया था. जिसके बाद एक वीडियो भी जारी किया गया था. वैज्ञानिकों की मौजूदगी में ठीक दोपहर 12 बजे दर्पण के जरिए सूर्य तिलक का सफल परीक्षण किया गया था.
रामलला के गर्भगृह में प्रणा प्रतिष्ठित होने के बाद पहली नवरात्रि है. इसलिए रामनवमी को लेकर राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामनवमी की खास तैयारियां की हैं. इसी कड़ी में रामनवमी के दिन रामलला का सूर्य तिलक अद्भुत और दिव्य होगा. इसका लाइव टेलिकास्ट प्रसार भारती करेगा. वहीं अयोध्या में इस घटना को देखने के लिए 100 से अधिक जगहों पर बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी जिससे लोग आराम से दर्शन कर पाएं.
9 शुभ योग और ग्रहों के दुर्लभ संयोग में होगा सूर्य तिलक
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, सूर्य तिलक के दौरान 9 तरह के शुभ योग और कई ग्रहों का ऐसा संयोग बनेगा जैसा त्रेतायुग में श्रीराम के जन्म के समय बना था. सूर्य तिलक के दौरान सरल,काहल, वाशि, परिजात, रवियोग, गजकेसरी, शुभ और अमला योग बनेगा. इसके साथ ही ग्रहों का दुर्लभ संयोग भी करेगा.
वाल्मीकि रामायम के अनुसार, त्रेता युग में जब भगवान राम का जन्म हुआ तो उस दौरान सूर्य और शुक्र अपनी-अपनी उच्च राशि में थे और चंद्रमा स्वयं की राशि में था. खास बात है कि इस रामनवमी ऐसा ही संयोग बनने जा रहा है. शनि अपनी स्वराशि में रहेंगे. सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में रहेंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










