
अयोध्या में दक्षिण भारतीय शैली से बना पहला मंदिर, सीएम योगी आज होंगे शामिल, देखें मंदिर की अद्भुत तस्वीरें
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि से कुछ कदम की दूरी पर बने रामलला सदन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे. अयोध्या में यह पहला ऐसा मंदिर है जिसे द्रविड़ शैली में बनाया गया है. इस मंदिर को देखकर ऐसा महसूस होता है जैसे आप दक्षिण भारत के किसी मंदिर में हैं.
अयोध्या में राम मंदिर का काम तेजी से चल रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गर्भगृह के निर्माण की पहली शिला रखी है. इसके अलावा योगी आदित्यनाथ आज द्रविड़ शैली से बने रामलला सदन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. अयोध्या के रामकोट स्थित श्री राम जन्मभूमि से चंद कदम दूरी पर स्थित दक्षिण भारतीय शैली से बने इस मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कलश यात्रा के साथ शुरू होगा. अयोध्या का यह पहला मंदिर होगा जहां भगवान श्री राम के कुलदेवता भगवान विष्णु के स्वरूप भगवान रंगनाथन का मंदिर होगा.
यह मंदिर किसी दक्षिण भारतीय शहर का नहीं बल्कि अयोध्या में है. दक्षिण भारतीय शैली में बने इस मंदिर में आज भगवान राम लक्ष्मण और सीता की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आएंगे लेकिन खास बात यह है यह मंदिर दक्षिण भारतीय शैली में बना एकमात्र ऐसा मंदिर है जो अयोध्या में दक्षिण भारतीय लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होने जा रहा है.
चेन्नई के मशहूर आर्किटेक्ट ने तैयार किया है मंदिर का डिजाइन बताया जा रहा है कि इस मंदिर का डिजाइन चेन्नई के मशहूर आर्किटेक्ट स्वामीनाथन ने तैयार किया है. यह अयोध्या का पहला मंदिर है जो श्री राम जन्मभूमि से कुछ ही कदम की दूरी पर बनकर तैयार हुआ है. इस मंदिर में दक्षिण भारतीय परंपरा की झलक देखने को मिलती है.
यहां हुआ था भगवान राम समेत चारों भाइयों का नामकरण कहा जाता है कि यह मंदिर वही है जहां भगवान राम लक्ष्मण और उनके दोनों भाइयों का नामकरण संस्कार हुआ था. इस कारण इस जगह को रामलला सदन मंदिर के नाम से जाना जाता है. खास बात यह है कि यहां श्री रामलला, माता जानकी और लक्ष्मण की जो मूर्ति स्थापित की गई है वह भी दक्षिण भारत से अयोध्या लाई गई हैं. बता दें कि श्री रामलला सदन काफी प्राचीन स्थान है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










