
अयोध्या कैंट स्टेशन पर तकनीकी कारणों के चलते कुछ ट्रेनें रद्द, रेलवे ने कई ट्रेनों का बदला शेड्यूल, देखें लिस्ट
AajTak
अयोध्या कैंट स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते भारतीय रेलवे की तरफ से कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं कई ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. आइए देखते हैं किन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है.
भारतीय रेलवे तकनीकी कारणों से कई बार ट्रेनों को रद्द या उनके शेड्यूल में बदलाव करता रहता है. इसी क्रम में अयोध्या कैंट स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग को लेकर रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द किया है. वहीं कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने बताया कि उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.
यहां देखें रद्द ट्रेनों की लिस्ट
1. गाड़ी सं. 04652 अमृतसर-जयनगर हमसफर स्पेशल - 18.12.24 से 05.01.2025 तक रद्द रहेगी. 2. गाड़ी सं. 04651 जयनगर-अमृतसर हमसफर स्पेशल - 20.12.24 से 07.01.2025 तक रद्द रहेगी. 3. गाड़ी सं. 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल - 20.12.24 से 03.01.2025 तक रद्द रहेगी. 4. गाड़ी सं. 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल - 23.12.24 से 06.01.2025 तक रद्द रहेगी.
बता दें कि 18.12.2024 से 07.01.2025 तक पटना से खुलने वाली गाड़ी सं. 22345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-सुलतानपुर-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी. यह ट्रेन अपनी यात्रा समाप्ति गोमतीनगर के बजाए 14.30 बजे लखनऊ जं. में करेगी व वापसी में गाड़ी सं. 22346 गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर के बजाए लखनऊ जं. से 15.20 बजे प्रस्थान कर लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी के रास्ते पटना आएगी.
इन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन
वाराणसी-मां बेल्हादेवी धाम प्रतागढ़ जं-रायबरेली-लखनऊ के रास्ते चलाई जाने वाली ट्रेनें-

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







